{"_id":"67fcad5c6faed6c8c007077d","slug":"five-people-of-lucknow-died-in-an-accident-in-jaipur-2025-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया लखनऊ का पूरा परिवार, शव घर लाए गए तो मचा कोहराम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया लखनऊ का पूरा परिवार, शव घर लाए गए तो मचा कोहराम, तस्वीरें
जयपुर के मनोहरपुर दौसा हाईवे पर रविवार को गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह (32), पत्नी प्रियांशी (33), बेटी श्री (छह माह), अभिषेक के पिता सत्यप्रकाश (65) और मां रमादेवी(63) की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों का शव सोमवार को ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर के बाहर रिश्तेदारों, परिजनों और स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
सभी लोग कार से खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त अभिषेक के बहनोई, बहन और उनके दो बच्चे दूसरी कार में आगे चल रहे थे।
3 of 5
lucknow
- फोटो : amar ujala
अभिषेक की चचेरी बहन निरुपमा ने बताया कि सत्यप्रकाश, पत्नी, बहू और पोती के साथ शनिवार सुबह लखनऊ से बेटी रश्मि के घर मैनपुरी में नाती का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे थे। अभिषेक नोएडा से बहन के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात सभी ने पार्टी की। रविवार सुबह सभी खाटू श्याम मंदिर के लिए निकले। कार अभिषेक चला रहे थे। वहीं, दूसरी कार में बेटी रश्मि, दामाद मयंक, उनके दो बच्चे और चालक थे। सुबह करीब 8 बजे जयपुर के मनोहरपुर दौसा हाईवे पर जमवारारामगढ़ में गलत दिशा से आ रहे ट्रेलर से अभिषेक की कार की भिड़ंत हो गई और दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए। कार सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
एक माह में दो भाइयों की मौत से परिवार सदमे में
हादसे में शिकार लोग मूलरूप से सीतापुर के मिश्रिख के रहने वाले थे। एक माह पहले ही सत्य प्रकाश के भाई सूर्य प्रकाश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि हादसे में हुई पांच परिजनों की मौतों ने फिर से सभी को झकझोर कर रख दिया। मकान से सिर्फ लोगों की सिसकियों की आवाज सुनाई दे रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।