फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच की दर्दनाक मौत: पटाखों से बेकाबू हुई आग, सिलिंडर फटने से दहला इलाका और सबकुछ तहस-नहस हो गया, तस्वीरें

Wed, 06 Mar 2024 01:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Mar 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Five died in a fire in Hata hazrat Sahab area in Lucknow.
हादसे में मृतक मुशीर व हुस्न बानों, दोनों बेटियों की हालत नाजुक है। - फोटो : amar ujala

लखनऊ काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग में झुलसे चार लोगों को रेस्क्यू कर ट्रामा में भर्ती कराया। इन चारों की भी हालत गंभीर है।



आग और सिलिंडरों में धमाकों की घटना इतना भयानक थी कि कमरे की छत व दीवारें ढह गईं। धमाकों की आवाज दूर तक लोगों को सुनाई पड़ी। गांव के लोग घरों से निकले तो मुशीर का घर लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

Trending Videos
Five died in a fire in Hata hazrat Sahab area in Lucknow.
हादसे में मृत मासूम राइमा, हिबा और हुमा। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के अनुसार मुशीर पटाखा बेचने का काम करते थे। उनके घर में पटाखे रखे थे। कमरे में लगी आग कुछ ही देर में पटाखों तक पहुंच गई और फिर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पटाखों में विस्फोट के साथ ही कमरे में रखे दो सिलिंडर भी तेज धमाकों के साथ फट गए। धमाके इतनी तेज थे कि दूर तक लोगों को आवाज सुनाई पड़ी। रात के वक्त घर में सो रहे लोग धमाकों से दहल गए। कुछ ही देर में मुशीर के घर के बाहर भीड़ जुट गई।
Five died in a fire in Hata hazrat Sahab area in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
मुशीर के मकान का काफी हिस्सा ढह चुका था। छत व दीवार धराशायी हो चुकी थीं। लपटों से घिरे घर में फंसे लोगों की चीखपुकार सुन ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच काकोरी पुलिस और चौक फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five died in a fire in Hata hazrat Sahab area in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडरों के परखचे उड़ गए थे और उसके टुकड़े कई जगह बिखरे थे। ऐसी आशंका है कि आग या तो शार्ट-सर्किट के चलते लगी थी या गैस सिलिंडर में लीकेज से हादसा हुआ। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
Five died in a fire in Hata hazrat Sahab area in Lucknow.
ब्लास्ट के बाद आंगन में गिरा सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा। - फोटो : amar ujala
मुशीर के घर में हुए हादसे के वक्त परिवार के आठ लोग अनम, इंशा, लकब, मुशीर, हुस्ना बानो, राइया, हुमा और हिबा एक ही कमरे में मौजूद थे। अजमत दूसरे कमरे में थे। धमाके की आवाज सुन वह कमरे में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पहुंचे तो वह भी झुलस गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed