फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिलक समारोह में गैंगवार, दो पक्षों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, छह घायल

Sat, 08 Dec 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Dec 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
firing in tilak ceremony in lucknow
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गुडंबा में शुक्रवार रात तिलक समारोह में गैंगवार से सनसनी फैल गई। दो पक्ष में झगड़े के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। एक के पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों की तलाश में देर रात तक पुलिस की टीमें दबिश देती रहीं।
firing in tilak ceremony in lucknow
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
वारदात की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर व सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती ने बताया कि सहारा एस्टेट में पानी की टंकी के पार्क के पास गुडंबा सेक्टर एच निवासी बजरंग राजपूत का तिलक समारोह था।

समारोह में रिटायर्ड क्षेत्राधिकारी का बेटा और इलाके का शातिर अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह दो कार से अपने दोस्त पवन सिंह उर्फ लकी, बबलू व छह-सात अन्य युवकों के साथ आया था। उसका इलाके में वर्चस्व को लेकर दूसरे पक्ष से पुराना विवाद है। दूसरे पक्ष को भी समारोह में निमंत्रण दिया गया था। 
firing in tilak ceremony in lucknow
घायल - फोटो : amar ujala
मारपीट के बाद शुरू हो गई फायरिंग
रात करीब साढ़े नौ बजे कार खड़ी करते वक्त दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया और झगड़ा शुरू हो गया। आपस में जमकर मारपीट हुई। बाबू सिंह और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष पर तमंचे और पिस्टलों से फायरिंग कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोलियां चलाईं जिससे समारोह में चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
firing in tilak ceremony in lucknow
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शी बोले-महिेला समेत छह घायल, पुलिस ने बताया तीन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सात से आठ राउंड गोलियां चलीं जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सिर्फ अनूप, शुभम और कुलदीप को गोली लगी है। तीनों युवक बाबू सिंह के विरोधी गुट के हैं। गुडंबा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि शुभम और कुलदीप के पैरों में .312 बोर के छर्रे लगे हैं जबकि अनूप के पेट के पास .32 बोर की गोली लगी है। तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां अनूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
firing in tilak ceremony in lucknow
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
मौके से मिले अलग-अलग असलहों के खोखे, दो की पहचान

घटनास्थल से पुलिस को अलग-अलग बोर के असलहों के खोखे मिले हैं जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बाबू सिंह और लकी की पहचान हो गई है। बाकी हमलावरों की पहचान कराई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed