लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग
यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे के पास पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर चंदरनगर में भूमाफिया और उसके गुर्गों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत मचा दी। करोड़ों की जमीन पर कब्जे की खातिर माफिया के गुर्गों के बवाल में करीब 60 राउंड फायरिंग हुई।
लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग
नीली बत्ती लगी गाड़ी से आए भूमाफिया के गुर्गों के साथ लखनऊ बार के उपाध्यक्ष अतुल सिंह व उनके समर्थक वकील भी पहुंचे थे। आरोप है कि गाड़ियां रुकते ही इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे 20-25 लोगों ने दुकानदारों को धमकाने के साथ तोड़फोड़ भी की। (इलाके में पसरा सन्नाटा।)
लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग
इस बीच, एक दुकानदार भाग कर अपने घर पहुंचा और लाइसेंसी बंदूक से हमलावरों पर गोलियां बरसा दीं। हमलावरों को पीछे हटते देख भीड़ ने पथराव करते हुए एक हमलावर को पिस्टल समेत दबोचा लिया और उसकी कार तोड़ डाली। इतना सब होने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। फायरिंग और पथराव में 14 लोग घायल हुए।
लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग
इनमें आठ हमलावर बताए जा रहे हैं। दबंगों के दुस्साहस से भड़के लोगों ने इंस्पेक्टर पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वे एएसपी सिटी के आश्वासन पर माने। दो घंटे यातायात बाधित रहा।
लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, आलमबाग बस अड्डे के सामने चंदरनगर में एसबीआई रोड पर 16 हजार वर्ग फीट जमीन पर डेंटर नासिर अहमद व उसके परिवारीजनों के घर और दुकानें हैं। इस पर भूमाफिया बृजेंद्र मुरारी व उसके करीबी लोग मालिकाना हक जताने के साथ कब्जे की फिराक में थे।