लखनऊ में गहर नाले में गिरे एक बुजुर्ग की जान बचाने के लिए एक युवक ने कितनी सूझबूझ और हिम्मत दिखाई, तस्वीरों में देखें...
2 of 7
नाले से निकाला
- फोटो : इमरान, अमर उजाला
लखनऊ के खुर्रमनगर चौराहे के पास शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग (64) 25 फीट गहरे नाले में गिर पड़े। आधे से ज्यादा वह कीचड़ में धंस चुके थे। मदद के लिए उन्होंने पुकारा लेकिन नाला गहरा होने के कारण आवाज ऊपर तक नहीं पहुंची।
3 of 7
नाले में गिरा बुजुर्ग
- फोटो : इमरान, अमर उजाला
ठंड के चलते कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गए। इस दौरान किसी राहगीर की नजर पड़ी और उसने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी।
4 of 7
दिनेश ने बचाई जान
- फोटो : इमरान, अमर उजाला
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे फायरमैन शेर अली खान, इरशाद और दिनेश कुमार सरोज। नाले में सीढ़ी लगा दिनेश नाले में उतरा। बुजुर्ग को होश में लाने के बाद, उन्हें ढांढस बंधाया।
5 of 7
बुजुर्ग को नाले से निकाला
- फोटो : इमरान, अमर उजाला
दहशत और ठंड से कांपते बुजुर्ग को दिनेश ने कंधे पर लादा और बाहर निकाला।