फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोदाम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने की घंटों मशक्कत

Sat, 02 Dec 2017 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Dec 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
fire in godown due to short circuit
आग

सरोजनीनगर इलाके में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक जनरल मर्चेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने के काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दर्जन भर दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। 

fire in godown due to short circuit
आग

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली निवासी संदीप शर्मा का सरोजनीनगर के टीपी नगर में जय लॉजिस्टिक नामक जूते चप्पल से लेकर जनरल मर्चेंट के सामान का भारी भरकम गोदाम है। जहां दिल्ली व अन्य बड़े शहरों से सामान मंगाकर लखनऊ शहर की दुकानों में सामान सप्लाई किया जाता है। गोदाम की देखरेख  कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी मैनेजर सुभाषचंद्र करते हैं।

fire in godown due to short circuit
आग

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को गोदाम में मैनेजर सुभाष चंद्र के अलावा कई मजदूर मौजूद थे। तभी शाम करीब 4 बजे गोदाम के अंदर शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम के अंदर धुआं उठता देख मौजूद मैनेजर सुभाष व कर्मचारियों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली बल्कि आग बढ़ती चली गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in godown due to short circuit
आग

इस दौरान आग बुझाने के चक्कर में  मैनेजर सुभाष चंद का एक हाथ भी बुरी तरह झुलस गया। बाद में मैनेजर ने घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद सरोजिनी नगर, आलमबाग व पीजीआई  फायर स्टेशन से पहुंची करीब दर्जनभर से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। लेकिन आग पर काबू पाने के लिए उन्हें कई घंटे लग गए। फिलहाल इस घटना में लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर नष्ट होना बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed