{"_id":"5a1fb7014f1c1ba7678bec05","slug":"online-exam-of-inspector-recruitment-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में दरोगा भर्ती की 15 जिलों में होगी ऑनलाइन परीक्षा, ये रहेंगे इंतजाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दरोगा भर्ती की 15 जिलों में होगी ऑनलाइन परीक्षा, ये रहेंगे इंतजाम...
Fri, 01 Dec 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में दरोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा 15 जिलों में 141 केंद्रों पर होगी। लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर समेत कुल 15 जिलों में सेंटर बनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा तीन पालियों में कराए जाने की तैयारी है। पिछली बार ऑनलाइन परीक्षा के लिए 22 जिलों में महज 97 सेंटर बनाए गए थे।
2 of 4
डेमो
दरोगा के 3307 पदों पर होने वाली इस परीक्षा में 6 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि 12 से 22 दिसंबर तक सभी 15 जिलों में पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जबकि 22 दिसंबर को महिलाओं की परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आतंरिक सुरक्षा, बायोमेट्रिक व साइबर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी को पुख्ता करने के लिए कहा है।
3 of 4
डेमो
एसटीएफ को विशेष रूप से सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि परीक्षा के दौरान बाहरी सुरक्षा व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पुलिस की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारियों की होगी। अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है। वहीं इस बार हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस उपाधीक्षक या इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो
परीक्षा के दौरान किसी तरह की चूक से बचने के लिए भर्ती बोर्ड की ओर से कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के साथ ही वहां ड्यूटी करने वाले टीचरों की भी मानीटरिंग की जाएगी। यही नहीं, हर सेंटर की खुफिया रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। बता दें, इसी वर्ष 17 से 31 जुलाई के बीच हुई दरोगा की सीधी भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब नए सिरे से दोबारा परीक्षा कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।