{"_id":"5a1d95d14f1c1b3c3d8ba631","slug":"fire-in-a-cold-storage-in-aishbagh-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग में 20 करोड़ का माल स्वाहा, 30 घंटे से धधक रहीं लपटें, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग में 20 करोड़ का माल स्वाहा, 30 घंटे से धधक रहीं लपटें, तस्वीरें
Tue, 28 Nov 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के रिहायशी इलाके ऐशबाग में स्थित कैलाश कोल्ड स्टोरेज में सोमवार रात भीषण आग से हाहाकार मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुट गई, लेकिन 30 घंटे बाद भी लपटों पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। कोल्ड स्टोरेज में राजधानी के किराना व्यापारियों का सूखा मेवा, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री रखी थी, जो अधिकांश स्वाहा हो गई। आग से करीब 20 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
चीफ फायर अफसर अभयभान पांडेय ने बताया कि आग तीसरे, चौथे व पांचवें चैंबर में लगी। कोल्ड स्टोरेज सुभाष अरोड़ा व उनके बेटे विशाल और सतीश का है, जो पड़ोस में ही रहते हैं। यहां के मैनेजर किशन कुमार अरोड़ा और चौकीदार बृज कुमार हैं।
सोमवार रात करीब 10 बजे चौकीदार ने कोल्ड स्टोरेज की लाइट बंद देखी तो पड़ताल करने इलेक्ट्रिक पैनल के पास पहुंच गया। वहां एमसीबी डाउन मिली। चौकीदार ने एमसीबी उठाई पर वह फिर से गिर गई। शार्ट सर्किट की आशंका पर चौकीदार भीतर गया तो वहां धुआं भरा हुआ था। उसने तत्काल सुभाष और किशन कुमार को फोन किया।
2 of 4
हड़बड़ाए सुभाष, विशाल और सतीश सहित अन्य परिवारीजन तुरंत कोल्ड स्टोरेज पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को भीषण आग लगने की जानकारी दी। इस पर चौक, आलमबाग, हजरतगंज, बीकेटी, पीजीआई की दमकल पहुंच गईं। आग बुझाने की कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते इलाके में धुआं छा गया।
चीफ फायर अफसर का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज काफी बड़ा है। धुएं के कारण यह पता नहीं लग पा रहा कि आग कहां लगी है? भीतर आने-जाने का एक ही रास्ता है। चारों तरफ मकान बने हुए हैं इसलिए आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई। मंगलवार देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी।
3 of 4
आग बुझाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अग्निशमन कर्मी अपना रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।