रायबरेली के बछरावां में एसी जनरथ बस व बाइक में रविवार देर रात 9:30 बजे हुई टक्कर में दोनों वाहन जलकर राख हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बस में सवार मुसाफिरों व चालक-परिचालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
2 of 5
एसी जनरथ बस में आग
- फोटो : amar ujala
अवध डिपो की यह बस फतेहपुर से लखनऊ जा रही थी, जबकि बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहा था। बताते हैं कि बस में बाइक के फंस जाने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिसकी वजह से बाइक की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान चिंगारी से आग लग गई और कुछ ही देर में ऊंची लपटों से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए।
3 of 5
एसी जनरथ बस में आग
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने दमकल बुलाई और आग बुझाई गई। एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि चालक, परिचालक और यात्री भाग गए। किसी ने थाने में कोई सूचना नहीं दी। ग्रामीणों की सूचना पर वह पहुंचे। जांच की जा रही है।
4 of 5
एसी जनरथ बस में आग
- फोटो : amar ujala
बछरावां में राजामऊ मार्ग से गुजरने वाले बाईपास पर राजामऊ रजबहा के पास अवध डिपो की एसी बस व सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक एसी बस के नीचे फंस गई।
5 of 5
एसी जनरथ बस में आग
- फोटो : amar ujala
चालक ने बस को भगाया, तो बाइक उसी में फंसकर घिसटती हुई काफी दूर चली गई।