फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विस्फोट से फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत

Sun, 20 Sep 2015 12:54 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: विस्फोट से फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत

fire and explosion in sitapur factory

(सीतापुर।) अवध शुगर मिल की डिस्टलरी में शनिवार दोपहर भीषण विस्फोट से एक मजदूर के चीथड़े उड़ गए। कई मजदूरों का अभी तक पता नहीं चल सका है। विस्फोट के बाद लगी आग से अल्कोहल, एथनॉल व रेस्टीस्प्रिट से भरे तीन टैंक फट गए।

तस्वीरें: विस्फोट से फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत

fire and explosion in sitapur factory

सीतापुर, लखीमपुर व लखनऊ की दमकल टीमों ने सात घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर मजदूरों के परिवारीजन सहित हजारों की संख्या में लोग एकत्र हैं।

तस्वीरें: विस्फोट से फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत

fire and explosion in sitapur factory

घटना से करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हरगांव की दि-अवध शुगर मिल की सुर्जीपारा गांव के पास डिस्टलरी यूनिट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: विस्फोट से फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत

fire and explosion in sitapur factory

शनिवार दोपहर करीब ड़ेढ बजे डिस्टलरी के टैंक नंबर आठ में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग फैक्ट्री की तरफ दौड़े। इस बीच, तीन धमाकों के साथ अल्कोहल, एथनॉल व रेस्टीस्प्रिट के टैंक भी आग के गोले में तब्दील हो गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: विस्फोट से फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत

fire and explosion in sitapur factory

फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक जान बचाकर भागे, लेकिन टैंकों के आसपास मौजूद लोगों का पता नहीं चला। एक मजूदर आदित्य यादव के शरीर के अवशेष मिले हैं। खबर लगते ही एसपी, एडीएम, कई सीओ व थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एडीएम सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना स्थल पर प्रशासनिक व पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed