फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुहर्रम जुलूस निकालते समय एचटी लाइन से छूए ताजिए, करंट व आग से 20 लोग झुलसे

Sun, 01 Oct 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Oct 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
 fire and current in muharram procession in sitapur.

सीतापुर के रामकोट थाना इलाके के विशुनपुर गांव के समीप रविवार दोपहर को मुहर्रम का जुलूस निकालते समय तजिए हाईटेंशन लाइन में छू गए, जिससे न सिर्फ करंट उतर आया, बल्कि वह धू-धूकर जल भी उठे। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से जुलूस में शामिल तकरीबन बीस लोग झुलस गए। आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर प्रशासनिक अफसरों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल चाल जाना।

 fire and current in muharram procession in sitapur.

रामकोट थाना इलाके के विशुनपुर गांव के समीप नेरी फीडर की 1.66 केवीए के हाईटेंशन लाइन गुजरी है। रविवार दोपहर को गांव में मुहर्रम जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस निकालते दौरान कुछ ताजिए गांव के समीप गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गए। जिससे ताजिए में करंट उतर आया। यही नहीं ताजिए धू-धूकर जलने भी लगे। यह हादसा देख वहां पर खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें- 'हिंदू बाबा' भी मुहर्रम जुलूस में हुए शरीक, मनाया चाकू मातम, तस्वीरें

 fire and current in muharram procession in sitapur.

करंट व आग की चपेट में आकर गांव के ही बीस लोग झूलस गए, इनमें लवलेश(33), अमर सिंह (12), ज्योति(10), सोनिका (8), रजनीश(11), अनीस(35),  राज कुमार(10),  शिवानी (7), निजमू(35), हसनू(25), मुजहिम(25),  जल्लाह(50), इशूक(24),  रब्बानी (25), इकराम (13), रिजवान अली(34), दिनेश(8) आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 fire and current in muharram procession in sitapur.

सभी घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार समेत अधीनस्थ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का कुशलक्षेप जाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed