{"_id":"5c51448fbdec22739950bf5c","slug":"fifteen-days-girl-found-on-footpath-of-mahanagar-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर मिली 15 दिन की मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर मिली 15 दिन की मासूम
Wed, 30 Jan 2019 12:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
फुटपाथ पर मिली मासूम
- फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड के बीच फुटपाथ पर जिस बेटी की सिसकियां आपने सुनीं, वह मैं ही हूं। 15 दिन ही हुए हैं मुझे इस दुनिया में आए हुए। अभी तो मैंने सपने देखना भी शुरू नहीं किया था...अंगुलियां भी नहीं पकड़ पा रही थी कि मेरे अपने मुझे फुटपाथ पर फेंक गए... क्यों? मेरी क्या गलती थी? क्या मुझे फेंकते वक्त कलेजा थोड़ा भी नहीं कांपा, दिल जरा भी नहीं पसीजा?
फुटपाथ पर मिली मासूम
- फोटो : amar ujala
महानगर की सचिवालय कॉलोनी में मिली बिटिया की सिसकियां उम्र भर इन सवालों के जवाब मांगेंगी, पर उत्तर शायद कोई न दे पाए।
मासूम फुटपाथ पर एक कपड़े में लिपटी पड़ी थी। उसकी सिसकियां जब लोगों के कानों तक पहुंची तो भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसे उठाया, दुलारा और चुप कराने की कोशिश की। ममता की गर्माहट मिली तो उसकी सिसकियां कम हो गई।
मासूम फुटपाथ पर एक कपड़े में लिपटी पड़ी थी। उसकी सिसकियां जब लोगों के कानों तक पहुंची तो भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसे उठाया, दुलारा और चुप कराने की कोशिश की। ममता की गर्माहट मिली तो उसकी सिसकियां कम हो गई।
फुटपाथ पर मिली मासूम
- फोटो : amar ujala
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो मुझे ठंड से बचाने के लिए अपने जैकेट में लपेट लिया और चाइल्डलाइन को सौंप दिया। मासूम को देख कई लोगों ने पुलिस से उसे गोद लेने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथ पर मिली मासूम
- फोटो : amar ujala
एक और बात मुझे कहनी है...
मैं तो अपनी किस्मत खुद लिखूंगी, पर एक बात कहूंगी ... बेटियों से ऐसे मुंह न मोड़िए। हम सुरक्षित होंगी तो आपका मान ही बढ़ाएंगी?
मैं तो अपनी किस्मत खुद लिखूंगी, पर एक बात कहूंगी ... बेटियों से ऐसे मुंह न मोड़िए। हम सुरक्षित होंगी तो आपका मान ही बढ़ाएंगी?
विज्ञापन
फुटपाथ पर मिली मासूम
- फोटो : amar ujala
महानगर में सचिवालय कॉलोनी के पास रोती मिली दुधमुंही को देख उमायादव नामक बच्ची ने पुलिस को सूचना दी थी। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुधारानी ने बताया कि बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण व इलाज के लिए झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उसे प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह शिशु में आश्रय दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविंद कुमार व आरक्षी प्रदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और ठंड से कांप रही बच्ची को अपनी जैकेट में छिपाकर थाने लाए।