फैजाबाद में बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी हवस मिटाने के लिए बेटी से ही दुराचार करता रहा। बेटी जब तीन माह की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पूरा मामला जान घर वालों के होश ही उड़ गए।
यही नहीं, इस दौरान एक और युवक द्वारा दुराचार करने का बात सामने आई। पीड़िता की भाभी ने अपने आरोपी ससुर और गांव के ही एक अन्य युवक पर दुराचार का केस दर्ज कराया है।
फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ये कहा है कि उसका ससुर अपनी बेटी (19) से ही कई महीने से दुराचार कर रहा था। जब ननद की तबियत खराब रहने लगी तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया।
वहां उसे तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। युवती से जब भैया-भाभी ने पूरा मामला पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। उसने कहा कि पिता ही उसके साथ ये घिनौना काम कर रहा था।
5 of 6
Rape, Gangrape, Acid Attack
इस दौरान युवती ने ये भी बताया कि गांव निवासी राजकुमार ने भी इससे पहले उसे धमकाकर दुष्कर्म किया था लेकिन वह लोकलाज के भय से चुप रही थी।