फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के टूरिस्टों को हो कोई भी असुविधा तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें सपंर्क

Thu, 26 Apr 2018 01:36 AM IST
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
facility of helpline number will be available for tourists in up
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी - फोटो : amar ujala
सैलानियों की सुविधा के लिए पहली बार पर्यटन विभाग ने हेल्पलाइन शुरू की है। हेल्पलाइन पर रोजाना 15 से 20 कॉल्स आ रही हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग हो रही है। 
facility of helpline number will be available for tourists in up
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी - फोटो : amar ujala
हेल्पलाइन नम्बर 18601801364 पर पर्यटन केंद्रों की जानकारी से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की पर्यटकों को मिल रही है। इतना ही नहीं शिकायतों के लिए निस्तारण को पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों से कोऑर्डिनेट किया गया है। लखनऊ ऐतिहासिक धरोहरों व पर्यटन केंद्रों का गढ़ है, जहां प्रतिवर्ष 47 लाख से अधिक टूरिस्ट घूमने आते हैं। जो चारबाग रेलवे स्टेशन, अमौसी एयरपोर्ट व सड़क मार्ग से सैलानी लखनऊ आते हैं।
facility of helpline number will be available for tourists in up
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी - फोटो : amar ujala
पर, स्टेशन व एयरपोर्ट से लखनऊ आने वाले पर्यटकों की आम शिकायत रही है कि ऑटो वाले मनमानी वसूली करते हैं। धरोहरों के बाहर कई बार लोग अभद्रता तक कर देते हैं। ऐसे में किससे शिकायत की जाए, यह समस्या थी। पर, अब सैलानी अपनी दिक्कतों को आसानी से दर्ज करा सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से हेल्पलाइन नम्बर 18601801364 शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
facility of helpline number will be available for tourists in up
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी - फोटो : amar ujala

इसके लिए गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां तीन शिफ्टों में पर्यटकों की समस्याएं दर्ज की जा रही हैं। इतना ही नहीं पर्यटकों को घूमने के लिए कहां जाएं, कैसे जाएं और क्या-क्या घूमें, जैसी जानकारियां भी पर्यटकों को दी जा रही है। फिलहाल कंट्रोल रूम में लखनऊ सहित वाराणसी, आगरा, कुशीनगर सहित अन्य जिलों में आने वाले पर्यटक फोन कर जानकारियां हासिल कर रहे हैं। हेल्पलाइन के ऑपरेशन के लिए यूपीडेस्को, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन, श्रीटॉन व बीएसएनएल से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें यूपीडेस्को को संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

विज्ञापन
facility of helpline number will be available for tourists in up
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी - फोटो : amar ujala
बढ़ेगी पर्यटन पुलिस की ताकत
पर्यटन केंद्रों पर सैलानियों से छेड़छाड़ या उनसे अभद्रता की शिकायतें आए दिन दर्ज होती रहती हैं। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए पर्यटन पुलिस बल को मजबूत करने का प्राविधान वित्तीय वर्ष के बजट में किया गया है। इसके तहत पर्यटन पुलिस की संख्या व ताकत में इजाफा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed