{"_id":"5b87898542c79246353bc11c","slug":"facilities-of-smart-coach-will-give-the-pleasure-of-flight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का स्मार्ट कोच बताएगा कि आने वाला है आपका स्टेशन, एसी न चलने पर बज उठेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का स्मार्ट कोच बताएगा कि आने वाला है आपका स्टेशन, एसी न चलने पर बज उठेगा अलार्म
Thu, 30 Aug 2018 02:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब ट्रेन का कोच आपको बताएगा कि आपका स्टेशन आ गया है, उतर जाइए। जी हां, ये मुमकिन कर दिखाया है भारतीय रेलवे ने। रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में देश का पहला स्मार्ट कोच यूपी के रायबरेली जिले से लालगंज मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री से निर्मित होकर निकला है।
2 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
इंटेलिजेंट सेंसर बेस्ड सिस्टम की सहायता से इस कोच को विशेष सुविधाओं से लैस किया गया है। ये यात्रियों को ट्रेन के मौजूदा लोकेशन, आने वाला अगले स्टेशन का नाम और वहां पहुंचने का समय भी बताएगा। कोच में अगर एसी नहीं काम कर रहा है और पानी की दिक्कत हो तो अलार्म बज उठेगा। यही नहीं, ये कोच सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी स्मार्ट हैं।
3 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में मेक इन इंडिया के तहत दो स्मार्ट कोचों का निर्माण किया गया है। स्मार्ट कोच एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। इसमें एक सेंट्रल कंप्यूटर भी है जो सभी सेंसर्स पर नजर रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
लालगंज रेल कोर्च फैक्ट्री के जीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि यहां से दो कोच भारतीय रेल को सौंपे गए हैं। दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने 28 अगस्त को स्मार्ट कोचों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही 100 और स्मार्ट कोच देश में रवाना किए जाएंगे। राजेश ने बताया कि दोनों कोचों को नॉर्दर्न रेलवे को सौंपा जाएगा। इसके तहत ये कोच कैफियत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे। आगे पढ़ें स्मार्ट कोच की विशेषताएं-
विज्ञापन
5 of 10
smart coach
- फोटो : amar ujala
1. यात्रियों की सुविधाओं के लिए जीपीएस आधारित डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड का प्रयोग किया गया है। ये यात्रियों को ट्रेन के मौजूदा लोकेशन, आने वाला अगले स्टेशन का नाम और वहां पहुंचने का समय भी बताएगा। यही नहीं, ट्रेन की स्पीड के बारे में अनाउंसमेंट होती रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।