{"_id":"5ab9f3ab4f1c1b2c678b4e0e","slug":"facilities-of-hotel-and-mall-will-be-soon-available-at-gomti-nagar-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस रेलवे स्टेशन पर जल्द ही मिलेगी मॉल व होटल की सुविधा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इस रेलवे स्टेशन पर जल्द ही मिलेगी मॉल व होटल की सुविधा, देखें तस्वीरें
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
ऐसा दिखेगा स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के एक रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। यात्रियों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी। ये स्टेशन कौन सा है, ये जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
ये स्टेशन है गोमती नगर का। इस स्टेशन पर ट्रेन तक पहुंचने के लिए फर्स्ट फ्लोर से यात्रियों की एंट्री होगी। वे कार से कॉन्कोर्स तक पहुंचेंगे और वहां से एस्केलेटर व लिफ्ट से प्लेटफॉर्म तक जा सकेंगे। ट्रेन से उतरने वाले यात्री सब-वे से ग्राउंड फ्लोर पर जाएंगे, जहां बने हॉल में प्रीपेड टैक्सी मिलेगी। इतना ही नहीं स्टेशन पर होटल व मॉल की सुविधा भी मिलेगी।
ऐसा होगा मुख्य गेट
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेलमंत्री पीयूष गोयल ने चारबाग रेलवे स्टेडियम से चारबाग और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। गोमतीनगर के विकास पर 1,910 करोड़ रुपये और चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर 1,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) और नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) इन स्टेशनों का विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
इसमें गोमतीनगर स्टेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्टेशन का पुनर्विकास खुद के संसाधनों के जरिए होगा। विकास करने वाली एजेंसी को रेलवे अपनी खाली पड़ी जमीन लीज पर देगी। वहीं एनबीसीसी गोमतीनगर स्टेशन पर काम शुरू करने के लिए 134 करोड़ रुपये पहले चरण में खर्च करेगा।
विज्ञापन
डिपार्चर वे का ऐसा होगा नजारा
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग होंगे आगमन व प्रस्थान टर्मिनल
स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान टर्मिनल अलग-अलग होंगे। प्रस्थान रूट के जरिये यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए फर्स्ट फ्लोर आएंगे, जबकि ग्राउंड फ्लोर से पैसेंजर अराइवल टर्मिनल पहुंचेंगे, जिससे स्टेशन से बाहर निकलेंगे। इसमें वेटिंग व रेस्टरूम, शौचालय, हेल्पडेस्क, पुलिस पोस्ट, इंटरनेट, एटीएम, प्री-पेड टैक्सी, सिटी गाइड के काउंटर होंगे। मेल-मुलाकात के लिए हॉल के साथ ही प्लाजा होगा, जहां यातायात के साधन भी मिलेंगे।
स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान टर्मिनल अलग-अलग होंगे। प्रस्थान रूट के जरिये यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए फर्स्ट फ्लोर आएंगे, जबकि ग्राउंड फ्लोर से पैसेंजर अराइवल टर्मिनल पहुंचेंगे, जिससे स्टेशन से बाहर निकलेंगे। इसमें वेटिंग व रेस्टरूम, शौचालय, हेल्पडेस्क, पुलिस पोस्ट, इंटरनेट, एटीएम, प्री-पेड टैक्सी, सिटी गाइड के काउंटर होंगे। मेल-मुलाकात के लिए हॉल के साथ ही प्लाजा होगा, जहां यातायात के साधन भी मिलेंगे।