फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नागासाकी पर परमाणु हमला हो या भारत की आजादी... 124 साल की ऐतिहासिक घटनाओं की इस तरह हुई कवरेज, तस्वीरें

Tue, 12 Aug 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में एक समाचार पत्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें बीते 124 वर्षों के दौरान ऐतिहासिक घटनाओं की खबरों को प्रदर्शित किया गया है।
 

विज्ञापन
Exhibition of newspapers covering historical events over 124 years in Lucknow.
समाचार पत्रों की प्रदर्शनी। - फोटो : amar ujala

अखबार महज देश-दुनिया और आसपास की खबरों की जानकारी का ही जरिया नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा दस्तावेज है जिससे आने वाली पीढ़ियों को बहुत कुछ जानने का मौका भी मिलता है। कुछ ऐसी ही दुर्लभ और ऐतिहासिक घटनाओं की खबरों वाले समाचारपत्रों की प्रदर्शनी इन दिनों मदनमोहन मालवीय मार्ग पर स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में लगी है। इस प्रदर्शनी में 124 साल पुराने अखबारों को भी प्रदर्शित किया गया है।



यह प्रदर्शनी एक सदी की बोलती कहानियों का संग्रह है जिसे नाम दिया गया है दस्तावेज। इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं और अन्य लोग आ रहे हैं।

Exhibition of newspapers covering historical events over 124 years in Lucknow.
समाचार पत्रों की प्रदर्शनी। - फोटो : amar ujala

इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन 22 जनवरी 1901 को हुआ था जिसे वहां के सभी बड़े समाचारपत्रों ने पहले पेज पर उनकी फोटो के साथ प्रकाशित किया था। यह अहम दस्तावेज इस प्रदर्शनी में मौजूद है।

Exhibition of newspapers covering historical events over 124 years in Lucknow.
समाचार पत्रों की प्रदर्शनी। - फोटो : amar ujala
अप्रैल 1912 में समुद्र में टाइटैनिक जहाज के डूबने की खबर वाला अखबार यहां आने वाले दर्शक बड़ी रोचकता के साथ पढ़ रहे हैं जिसमें 1302 लोगों के डूबने और 868 यात्रियों को बचाने की खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें एक खबर को बड़ी रोचकता के साथ लिखा गया है कि कैसे बुजुर्ग यात्रियों ने अपनी सेफ्टी बोट्स को युवाओं को दे दिया ताकि वे बच सकें।

पहली बार अटलांटिक पार करने वाले जहाज की खबर हो या फिर न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित भोपाल गैस त्रासदी की खबर या फिर चांद पर पहली बार नील आर्मस्ट्रांग के पहुंचने जैसी खबरों वाले अखबार प्रदर्शनी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Exhibition of newspapers covering historical events over 124 years in Lucknow.
समाचार पत्रों की प्रदर्शनी। - फोटो : amar ujala
स्टेटमैन अखबार में प्रकाशित भारत की आजादी का समाचार और महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं की खबरों वाले अखबार भी यहां हैं। 
विज्ञापन
Exhibition of newspapers covering historical events over 124 years in Lucknow.
समाचार पत्रों की प्रदर्शनी। - फोटो : amar ujala

बॉम्ब अटैक ऑन नागासाकी, गुड रिजल्ट्स रिपोर्टेड : हिरोशिमा
नागासाकी में परमाणु बम गिराए जाने की खबर वाले अखबार में लिखा गया है कि बॉम्ब अटैक ऑन नागासाकी, गुड रिजल्ट्स रिपोर्टेड। सुबूर उस्मानी कहते हैं कि यह बताता है कि उस दिन इतनी विनाशकारी घटना को भी पूरी दुनिया सकारात्मक तरीके से देख रही थी कि चलो, अब द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हो जाएगा। ऐसे ही मशहूर वैज्ञानिक थॉमस एडिसन ने जिस रोज अपने रिटायरमेंट पर अपनी संपत्ति की घोषणा की तो उसे अखबार ने प्रमुखता के साथ छापा था जिसकी कीमत उस समय 50 करोड़ डॉलर आंकी गई थी।

जब तलाकशुदा से शादी करने के लिए प्रिंस एडवर्ड ने अपना राजपाठ छोड़ा : इंग्लैंड के प्रिंस एडवर्ड अष्टम ने वालिस सिम्पसन नाम की एक तलाकशुदा महिला से शादी करने के लिए अपनी राजगद्दी छोड़ दी थी। 1936 में हुई इंग्लैंड की इस बड़ी घटना को वहां के अखबार ने कई फोटो समेत प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था जिसकी प्रति भी इस प्रदर्शनी में लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed