{"_id":"5bc47408bdec22077547928e","slug":"durga-puja-pandals-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पंडालों में झलकेगा मिनी बंगाल, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पंडालों में झलकेगा मिनी बंगाल, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
पंडालों में विराजीं मां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में ढाक की ताल के बीच सजे पूजा पंडालों में मां दुर्गा के आगमन की रौनक रविवार को रातभर रही। अधिकतर पंडालों मां के विराजने के बाद शाम को बोधन अधिवास हुए। सोमवार सुबह से हर पंडाल में महाषष्ठी पूजन के साथ ही शहर दुर्गा पूजा के उल्लास में पांच दिनों के लिए रम जाएगा। कैंट में मां सबसे मजबूत कहे जा रहे लड़ाकू विमान राफेल संग विराजेंगी।
पंडालों में विराजीं मां
- फोटो : amar ujala
देर रात तक पंडाल में विमान के मॉडल को मां के साथ स्थापित करने का काम आयोजक करते रहे। बंगाली क्लब में आयोजनाें की शुरुआत सोमवार को महाषष्ठी पूजन से होगी। सुबह 4 बजे से यहां महालया, महिषापुर मर्दिनी पाठ, चंडी होंगे। 17 अक्तूबर की दोपहर महाअष्टमी पर पूूजन के बाद संधिपूजा दोपहर 12:03 से 12:51 बजे के बीच होगी।
पंडालों में विराजीं मां
- फोटो : amar ujala
रविवार की देर रात तक मॉडल हाउस, विद्यांत कॉलेज, आशियाना, हीवेट रोड, कैसरबाग, आलमबाग, कृष्णानगर, राजाजीपुरम्, इंदिरानगर, रवीन्द्रपल्ली समेत ट्रांसगोमती में सजने वाले 100 से अधिक सार्वजनिन और बारोवारी पूजा पंडालों में देर रात तक आयोजकों ने मां की मूर्तियों को बिठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों में विराजीं मां
- फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह मुहूर्त में बोधन, आमंत्रण और अधिवास से मां का पूजन शुरू हो जाएगा। शाम को ढाक बजेगी। जानकीपुरम और ट्रांसगामती के कई पंडालों में स्थापित हुई प्रतिमा के सामने महिलाओं ने प्राथमिक पूजा की। सहारा स्टेट पूजा पंडाल में महापंचमी पर भाजपा नेताओं ने पूजन किया। बच्चों बड़ों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
पंडालों में विराजीं मां
- फोटो : amar ujala
पंडालों में झलकेगा मिनी बंगाल
ब्वायज एंग्लो, विद्यांत डिग्री कॉलेज, लाटूश रोड दुर्गा पूजा समिति, रवीन्द्रपल्ली दुर्गा पूजा समिति, भूतनाथ दुर्गा पूजा पंडाल, सहारा स्टेट जानकीपुरम्, कैंट, मित्रसंघ मॉडल हाउस, आलमबाग, जेल रोड दुर्गा पूजा समिति, एचएएल दुर्गा पूजा समिति, बंगाली क्लब, मिलन संघो अलीगंज सेक्टर-डी समेत कई इलाकों में दुर्गा पूजा पंडालों में बंगाल की झलक दिखेगी
ब्वायज एंग्लो, विद्यांत डिग्री कॉलेज, लाटूश रोड दुर्गा पूजा समिति, रवीन्द्रपल्ली दुर्गा पूजा समिति, भूतनाथ दुर्गा पूजा पंडाल, सहारा स्टेट जानकीपुरम्, कैंट, मित्रसंघ मॉडल हाउस, आलमबाग, जेल रोड दुर्गा पूजा समिति, एचएएल दुर्गा पूजा समिति, बंगाली क्लब, मिलन संघो अलीगंज सेक्टर-डी समेत कई इलाकों में दुर्गा पूजा पंडालों में बंगाल की झलक दिखेगी