फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी के विरोध में कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे और लगाए नारे

Mon, 15 Oct 2018 04:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Oct 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
congress leaders blow black balloons against gujarat's CM vijay rupani
black balloons - फोटो : amar ujala
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का विरोध लखनऊ में जारी है। रविवार को काले झंडे दिखाने के बाद सोमवार को कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय में काले गुब्बारे उड़ाकर कार्यकर्ताओं ने रूपाणी वापस जाओ के नारे लगाए।  पीएम मोदी और सीएम योगी के विरोध में भी कांग्रेसियों ने नारे लगाए। 
congress leaders blow black balloons against gujarat's CM vijay rupani
black balloons - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने वहां के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार की शाम लखनऊ पहुंचे हैं। लेकिन, यहां पहुंचते ही उनका विरोध शुरू हो गया। 
congress leaders blow black balloons against gujarat's CM vijay rupani
black balloons - फोटो : amar ujala
गुजरात में यूपी, बिहार के लोगों पर हमले और पलायन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर रुपाणी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्रोत गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हजरतगंज थाने ले गई। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रात में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
congress leaders blow black balloons against gujarat's CM vijay rupani
black balloons - फोटो : amar ujala
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार जनविरोधी है। गुजरात में यूपी के लोगों को अपमानित और प्रताड़ित कर भगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed