फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला के मेगा ड्राइंग कॉम्पटीशन में बच्चों की ये पेंटिंग्स देख आप भी कहेंगे, वाह!

Fri, 12 May 2017 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
 drawing competition for mother's day by amar ujala.

जिस तरह हर मां के लिए उसका बच्चा सबसे प्यारा होता है, उसी तरह हर बच्चे के लिए उसकी मां से बढ़कर इस दुनियां में कुछ भी नहीं। कुछ ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं ‘अमर उजाला’ की तरफ से मदर्स डे के उपलक्ष्य में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित मेगा ड्राइंग कॉम्पटीशन में आए बच्चों ने।

 drawing competition for mother's day by amar ujala.

तीन वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों सहित कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स ने भी पार्टिसिपेट किया और अपनी मां के प्रति अपनी भावनाओं को ड्राइंग शीट पर रंगों के माध्यम से उकेरा। कोई दिल के आकार में मां के चेहरे का बनाता नजर आया तो किसी ने मां की गोद में सो रहे बच्चे की आकृति को बनाया। किसी ने बतख और उसके बच्चे तो किसी ने चिड़िया की चोंच से खाना खा रहे उसे बच्चों के विभिन्न स्वरूपों को दिखाया।

 drawing competition for mother's day by amar ujala.

सुबह सात बजे पार्क में बैठे बच्चों की श्रृंख्ला का नजारा देखते ही बनता था। हमने कुछ स्कूलों के बच्चों से बात की जिन्होंने ‘अमर उजाला’ के इस ईवेंट को काफी सराहा और कई ने शुक्रिया अदा किया कि अपनी मां की भावनाओं को सामने लाने के लिए हर साल ‘अमर उजाला’ एक बेहतरीन प्रयास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 drawing competition for mother's day by amar ujala.

इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने हर लम्हें को इंज्वॉय किया।

विज्ञापन
 drawing competition for mother's day by amar ujala.

बनाने के बाद अपनी ड्राइंग दिखाते बच्चे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed