लखनऊ के डीएम ने फरियादियों को शिकायत पर सुनवाई के लिए फोन किए। फोन पर फरियादियों ने क्या जवाब दिए और उस पर डीएम का रिएक्शन देखें खबर में...
2 of 9
लोगों की समस्याओं पर लखनऊ के डीएम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
हैलो, वीर बहादुर जी बोल रहे हैं, मैं डीएम लखनऊ राजशेखर बोल रहा हूं। आपने तीन फरवरी 2016 को तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव का एक दबंग व्यक्ति आपसे हड़पा 16 हजार रुपया वापस नहीं कर रहा है।
3 of 9
लोगों की समस्याओं पर डीएम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
क्या पुलिस ने आपकी कोई मदद की। फोन पर फरियादी का जवाब आया- नहीं साहेब, कोई सुनवाई नहीं हुई, कई बार पुलिस थाने के चक्कर भी लगाए।
4 of 9
लोगों की समस्याएं सुनते डीएम
- फोटो : Amar Ujala
इससे नाराज डीएम ने मौके पर ही एसओ माल थाने से जुड़े इस प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही पर एसओ माल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने का निर्देश दिया।
5 of 9
लोगों की समस्याओं पर डीएम गंभीर
- फोटो : Amar Ujala
इसी तरह डीएम ने सिरगामउ निवासी सिद्धार्थ द्वारा गांव में लगे ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर कराने की शिकायत के निस्तारण को भी परखा और निस्तारण न पाए जाने पर मौजूद तहसील व बिजली विभाग के अफसरों को फटकार लगाई।