फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम की छोटी बहू के लिए चुनावी जंग लड़ रही बड़ी बहू, तस्वीरें

Fri, 17 Feb 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Feb 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
 dimple yadav campaigns for aparna yadav in Lucknow cantt.

पारिवारिक विवाद को पीछे छोड़ मुलायम की बड़ी बहू व सांसद डिंपल यादव छोटी बहू अपर्णा के लिए चुनावी जंग लड़ रही हैं। बुधवार को डिंपल ने अपर्णा के लिए लखनऊ कैंट में प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगे।

 dimple yadav campaigns for aparna yadav in Lucknow cantt.

इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर उंगली उठाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कैंट में प्रचार करते हुए कहा‌ कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इतना काम किया अब जरूरी है कि यूपी में फिर से सपा सरकार बनें।

 dimple yadav campaigns for aparna yadav in Lucknow cantt.

नाका चौराहे पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को लाइन में खड़ा किया और बुआजी ने हाथियों को लाइन से खड़ा कर दिया। सूबे में दोबारा सपा की सरकार बनवाकर इन्हें जवाब देना है। सपा सत्ता में आई तो महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 dimple yadav campaigns for aparna yadav in Lucknow cantt.

डिम्पल ने कहा कि पहले चरण में साइकिल बढ़ी थी, दूसरे में रफ्तार पकड़ ली है। अब यह रफ्तार तेज ही होती जाएगी। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से पूछा कि आपके अखिलेश भैया का काम बोलता है या नहीं? नेताजी के आशीर्वाद से जो काम दो साल में पूरा हुआ, उस एक्सप्रेस-वे को बलिया तक बढ़ाने, मेट्रो ट्रेन पर बैठकर बजट पेश करने के लिए अखिलेश भैया को मजबूत बनाएंगे या नहीं?

विज्ञापन
 dimple yadav campaigns for aparna yadav in Lucknow cantt.

वहीं, अपर्णा यादव ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा,अपर्णा ने परिवार से जुड़े विवाद को विरोधियों की अफवाह बताते हुए कहा कि  आज बड़ी भाभी जिस तरह आशीर्वाद देने आई हैं, यह उसका जवाब है। दूसरे परिवारों में इसी तरह की मिसाल कायम होनी चाहिए। उन्होंने बिना विधायक बने क्षेत्र में कराए गए काम गिनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed