फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण के आगमन के लिए मंदिरों में जोरदार तैयारियां, देखें झलकियां...

Mon, 03 Sep 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Sep 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
decoration in temples for the occasion of janmashtami
जन्माष्टमी की तैयारी

नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की.. के जैकारों संग आधी रात के साथ ही घरों, मंदिरों में शंख घंटे गूंज उठे। यशोदानंदन के जन्म पर जैकारों की गूंज के बीच रविवार आधी रात कान्हा नगर के अधिकतर घरों-ठाकुरद्वारों में जन्मे। वहीं कई जगहों पर सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाने की तैयारियां हैं। रविवार को ही मध्यरात्रि को अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि के साथ बने जयंती योग के चलते गृहस्थों ने नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गई।

decoration in temples for the occasion of janmashtami
जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्म के बाद घरों-मंदिरों में भोग प्रसाद बंटे और कीर्तन हुये। अब सोमवार को भी नगर में पुलिस लाइन्स, इस्कान मंदिरों, कई ठाकुरद्वारों, मंदिरों में सजी झांकियों के बीच श्रीकृष्ण जन्म मनाया जायेगा।

decoration in temples for the occasion of janmashtami
जन्माष्टमी

सोमवार को उदया तिथि में अष्टमी मिलने के कारण भी कई घरों और मंदिरों में जन्माष्टमी मनेगी। कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का जन्म दर्शाने के लिये काटे जाने वाला नाल वाले खीरे में भारी तेजी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
decoration in temples for the occasion of janmashtami
जन्माष्टमी

डालीगंज, निशातगंज, गोमतीनगर, कैसरबाग, पुराने लखनऊ समेत कई इलाकों में नाल वाला मोल भाव के बीच रविवार को खीरा 50 से 100 तक रुपये की कीमत में भी बिकता दिखा। मौसमी फल केला, अमरुद, सेब, अनार दिनों की अपेक्षा अधिक दामों में बिके।

विज्ञापन
decoration in temples for the occasion of janmashtami
जन्माष्टमी

गीता परिवार लखनऊ ने रविवार को लोकेश्वरनाथ महादेव मंदिर बड़ा बरहा आलमबाग लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, सखा व ग्वाल.बाल के रंगबिरंगे परिधानों में पहुंचे। मंदिर प्रांगण में झांकी सजाई गई। जन्माष्टमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी, श्रीकृष्ण.राधा वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed