इस दूध के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, तस्वीरें
खाने-पीने की चीजों में आए दिन कुछ न कुछ निकलने की खबरें आती रहती हैं। इस बार तो हद हो गई। दूध के पैकेट में मरा चूहा निकला। देखें सारी तस्वीरें...
इस दूध के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, तस्वीरें
यूपी के बलरामपुर में ईएनटी सर्जन के नर्सिंग होम में शुक्रवार को पराग दूध के पैकेट में मरा चूहा निकला। डॉक्टर ने दुकानदार को दूध का पैकेट वापस कर शिकायत दर्ज कराई है।
इस दूध के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, तस्वीरें
फर्म के सुपरवाइजर ने घटना की संभावना से इंकार करते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। ईएनटी सर्जन डॉ. कय्यूम ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने नर्सिंग होम के सामने स्थित पराग मिल्कबार से 500 मिली लीटर दूध का पैकेट चाय बनवाने के लिए मंगाया।
इस दूध के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, तस्वीरें
नर्सिंग होम में दूध का पैकेट खोला गया तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने दुकानदार से मामले की शिकायत करते हुए दूध का पैकेट वापस कर दिया है। इस संबंध में पराग मिल्कबार के जिला सुपरवाइजर सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दूध की पैकेजिंग फिल्टर युक्त मशीन से की जाती है।
इस दूध के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, तस्वीरें
ऐसे में पैकेट में चूहा जाने का सवाल ही नहीं उठता। डॉ. कय्यूम की शिकायत मिली है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। छानबीन की जा रही है।