फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुनगुनी धूप से खिले चेहरे, रात में हुई बूंदाबांदी, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Fri, 03 Jan 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
day's maximum temperature recorded 23.5 degrees Celsius
बूंदाबांदी ने लखनऊवासियों को भिगोया - फोटो : अमर उजाला
साल के दूसरे दिन सुबह से शाम तक गुनगुनी धूप में गलन से राहत दिलाने वाले मौसम ने बृहस्पतिवार रात को गरज-चमक के साथ करवट ली। हवाओं संग आसमान पर छाए बादलों ने लखनऊ में यहां-वहां गरजते हुए लोगों को धीमी-तेज बौछारों से भिगोया।

 
day's maximum temperature recorded 23.5 degrees Celsius
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर रोड, शहीद पथ, कैंट, समेत ट्रांसगोमती केइलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारों ने रात के सिहरन बढ़ाई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादलों की लुकाछिपी के बीच बौछारों के आसार जताए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार की शुरुआत भले ही हल्के कोहरे के साथ हुई हो, लेकिन दोपहर से धूप ने बीते कई दिनों की गलन भरी ठंड से राहत दी।
day's maximum temperature recorded 23.5 degrees Celsius
- फोटो : अमर उजाला
धूप चटख खिली तो छतों से लेकर पार्कों में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ लोग पहुुंचे। धूप का असर रहा कि अधिकतम तापमान कई दिनों बाद सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा। यह 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
day's maximum temperature recorded 23.5 degrees Celsius
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा बीते तीन दिन में लगभग 8 डिग्री तक चढ़ा तो अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
day's maximum temperature recorded 23.5 degrees Celsius
- फोटो : अमर उजाला

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसमी उठापठक शनिवार केबाद से सुस्त पड़ने लगेगी, लेकिन 7-8 जनवरी के आसपास एक और मौसमी बदलाव दस्तक दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed