{"_id":"5ac289d94f1c1bb6618b53d2","slug":"dalit-protest-becomes-a-challenge-for-bjp-before-2019-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलितों के मुखर होने से 2019 के लिए भाजपा की चुनौती बढ़ी, आंदोलन में सपा-बसपा दोस्ती का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों के मुखर होने से 2019 के लिए भाजपा की चुनौती बढ़ी, आंदोलन में सपा-बसपा दोस्ती का असर
Tue, 03 Apr 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एससी-एसटी एक्ट के बहाने ही सही, हिंदी पट्टी के राज्यों में दलितों का मुखर होना एक सियासी संदेश भी है। केंद्र सरकार ने एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को रिव्यू पिटीशन दाखिल कर दिया, फिर भी गुस्सा उसी के खिलाफ फूटा। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने दलितों को साधने की चुनौती बढ़ गई है।
2 of 4
दलित संगठनों ने एससी-एसटी एक्ट को कमजोर करने के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। इस मुद्दे पर यूपी के साथ ही एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड समेत लगभग सभी हिंदी भाषी राज्यों में दलित काफी मुखर दिखाई दिए। सभी राज्यों में दलित उभार उनकी नाराजगी दिखा रहा है।
3 of 4
यही वजह है कि दलितों ने केंद्र सरकार पर अपना गुस्सा उतारा, जबकि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जांच के बाद गिरफ्तारी का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। यह स्थिति भाजपा के लिए बहुत अच्छी नहीं मानी जा रही है। भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले और सहयोगी भासपा के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का रुख भी उसकी चिंता बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपा-बसपा दोस्ती का दिखा असर
उत्तर प्रदेश में दलितों के आंदोलन में सपा-बसपा दोस्ती का असर भी दिखा। कई जिलों में सपा नेता दलितों के आंदोलन में सक्रिय रहे। यूं भी गठबंधन के बाद गोरखपुर व फूलपुर सीट जीतने से दोनों दलों के समर्थकों, खासतौर से दलित, पिछड़े उत्साहित है। सोमवार को दलितों का यह उत्साह कई जगह सड़कों पर दिखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।