लखनऊ की इंदिरानगर कॉलोनी और आसपास के रिहायशी इलाके की सबसे बड़ी मार्केट भूतनाथ है। इस बाजार में लगभग 600 दुकानें और शोरूम हैं। इनमें 40 शोरूम तो सिर्फ सोने चांदी और हीरे के गहने बेचने के हैं, जबकि 30 से अधिक रेडीमेड, होजरी, साड़ी के शोरूम और दुकानें हैं। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने लेफ्ट-राइट फॉर्मूले पर दुकानें और शोरूम खोलने की परमिशन दी तब से भूतनाथ मार्केट गुलजार है।
लखनऊ में बाजार खुले, मास्क पहनने पर ही दुकानों में प्रवेश, टेंपरेचर 99 डिग्री तो इंट्री नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन से पहले रोजाना 10,000 से अधिक ग्राहक यहां आते थे, लेकिन सिर्फ 40 फीसदी यानी 4000 ग्राहक ही खरीदारी को आ रहे हैं। इसकी वजह कोरोना संक्रमण का डर है। हालांकि भूतनाथ मार्केट के कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। कारोबारी ग्राहकों के शोरूम में प्रवेश करने से पहले उनके हाथ सैनिटाइज करते हैं। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं। यदि किसी ने मास्क नहीं पहन रखा है तो मास्क पहनाने के बाद दुकान में प्रवेश दे रहे हैं।
थर्मल स्क्रीनिंग के लिए गार्ड तैनात
भूतनाथ मार्केट के सराफा कारोबारी अनुराज अग्रवाल ने बताया कि शोरूम में ग्राहक को सैनिटाइजर से हैंडवॉश कराते हैं। उनके टेंपरेचर की जांच की जाती है। इसके लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है, ताकि कोई ग्राहक बिना थर्मल स्क्रीनिंग के शोरूम में दाखिल न हो सके।
भूतनाथ मार्केट प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से ही खोली जा रही है। जो भी कस्टमर आता है पहले उसके हाथ सैनिटाइज कराते हैं फिर थर्मल स्क्रीनिंग कराते हैं। किसी ग्राहक का टेंपरेचर 99 डिग्री से ज्यादा होता है तो उसे दुकान में प्रवेश नहीं दिया जाता। 10 साल के बच्चे व 60 साल के बुजुर्ग को भी दुकान में प्रवेश नहीं देते। - देवेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष भूतनाथ व्यापार मंडल
भूतनाथ मार्केट के शोरूम व दुकान पर सैनिटाइजर उपलब्ध है। जितने भी बड़े शोरूम है वहां टेंपरेचर गन का इंतजाम है। जो ग्राहक बिना मास्क के आ रहे हैं, उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहकों का रजिस्टर भी मेंटेन किया जा रहा है। सुबह और शाम को दुकान को भी सैनिटाइज करते हैं। - रतन मेघानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूतनाथ व्यापार मंडल