फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीत सिंह हत्याकांड: धनंजय सिंह की तलाश में एसटीएफ भी जुटी, रिश्तेदारों ने बंद कर लिया मोबाइल

Tue, 23 Feb 2021 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Feb 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
UP STF is searching for Ajit Singh murder accused Dhananjay Singh.
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : amar ujala

अजीत सिंह हत्याकांड में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से जौनपुर का पूर्व सांसद धनंजय सिंह अंडरग्राउंड है। पुलिस उसकी तलाश में लखनऊ-जौनपुर के ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, पूर्व सांसद के सभी करीबियों ने मोबाइल बंद कर लिया है। अब सोमवार को एसटीएफ की भी एक टीम तलाश में जुट गई। वहीं, फरार शूटरों की तलाश में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

UP STF is searching for Ajit Singh murder accused Dhananjay Singh.
- फोटो : amar ujala

अजीत सिंह की हत्या के मामले में मोहर सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसमें आजमगढ़ जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू और अखंड पर आरोप लगा था। मोहर सिंह ने शूटर गिरधारी को पहचान लिया था। 14 फरवरी की रात असलहा बरामद कराने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने गिरधारी को मार गिराया।

UP STF is searching for Ajit Singh murder accused Dhananjay Singh.
एसयूवी में बरामद पिस्तौल। - फोटो : अमर उजाला

जांच में पता चला कि गिरधारी के अलावा पांच शूटरों रवि यादव, मुस्तफा उर्फ बंटी, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर, राजेश तोमर और संदीप सिंह बाबा के साथ गैंगवार को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार शूटरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP STF is searching for Ajit Singh murder accused Dhananjay Singh.
अजीत सिंह व पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : amar ujala

गिरधारी ने कस्टडी रिमांड में कुबूला कि अजीत की हत्या में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शनिवार को पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ सीजेएम सुशील कुमारी की कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया। इसके बाद से वह अंडरग्राउंड है। विभूतिखंड पुलिस लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में दबिश दे रही है, पर उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
UP STF is searching for Ajit Singh murder accused Dhananjay Singh.
पूर्व सांसद धनन्जय सिंह - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने धनंजय पर शिकंजा कसने के लिए उसके करीबियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया था। इसकी भनक लगते ही सभी ने मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने अब पूर्व सांसद के करीबियों के घरों के आस-पास टीमें लगाना शुरू कर दिया है। उधर, सूत्रों की मानें तो धनंजय सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी पुराने मामले में समर्पण करने की तैयारी भी कर रहा है। पूर्व सांसद के वकील गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed