फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले ही जताया था जान को खतरा, तस्वीरें...

Mon, 22 Feb 2021 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: former panchayat member Husband murder in kichha  Photos
किच्छा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में घर के पास बने गैराज में सो रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी के पति गंगाराम राठौर (64) की अज्ञात लोगों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। सोमवार की सुबह जब मृतक की बेटी उन्हें जगाने पहुंची तो उनका शव बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक ने दो दिन पहले ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम अजीतपुर निवासी शांति देवी के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनका गैराज है। गैराज में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों की रखवाली के लिए उनके पति गंगाराम राठौर रात में वहीं सोया करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे गंगाराम घर से खाना खाकर गैराज में चले गए थे। इसके बाद करीब 11 बजे उनका बेटा राकेश खेत में जुताई कर ट्रैक्टर लेकर लौटा और ट्रैक्टर को गैराज में खड़ा कर दिया था। उस समय गंगाराम सो रहे थे।

Uttarakhand Crime News: former panchayat member Husband murder in kichha  Photos
किच्छा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह जब गंगाराम उठकर घर नहीं आए तो उनकी बेटी ममता सुबह करीब सात बजे उन्हें देखने के लिए गैराज में गई। वहां पिता को बिस्तर पर लहूलुहान देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख सुनकर परिजन और अन्य पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर एएसपी ममता बोहरा, पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Uttarakhand Crime News: former panchayat member Husband murder in kichha  Photos
किच्छा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि गंगाराम के गले के पास गोली का निशान मिला है। आशंका है कि हत्यारे ने गंगाराम को सोते समय गले से सटाकर गोली मारी होगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। गांव में जैसे ही हत्या की खबर फैली वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: former panchayat member Husband murder in kichha  Photos
किच्छा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जिस स्थान पर गंगाराम की हत्या हुई वह स्थान घनी आबादी में है और उनके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि रात के सन्नाटे में गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई और किसी को गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनाई दी। इस बात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अपनी जांच में इस बिंदु पर भी काम कर रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: former panchayat member Husband murder in kichha  Photos
किच्छा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गंगाराम के पुत्र राकेश ने रंजिशन पिता की हत्या किए जाने का शक जताया है। राकेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर अवैध खनन में पकड़ा गया था। जिसका ट्रैक्टर पकड़ा गया था, वह व्यक्ति उनके पिता पर मुखबिरी का शक जता रहा था। इस मामले में उसके पिता को ट्रैक्टर मालिक ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed