फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड: युवक-युवती के परिवार में था दोस्ताना रिश्ता, एक साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

Mon, 06 Apr 2020 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
couple murder case friendly relationship in young man and woman family see photos
मृतक मोहम्मद अब्दुल मलिक व सूफिया। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के सआदतगंज के मंसूरनगर में शनिवार देर रात युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल मोहम्मद अब्दुल मलिक (34) व सूफिया (20) को लाठी-डंडे से पीटकर व ईंट से कूंचकर मार डाला। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। वहीं, पुलिस ने तड़के युवती के पिता व ताऊ समेत चार आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक फरार है।
couple murder case friendly relationship in young man and woman family see photos
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। युवती के परिजन दोनों को रोक चुके थे। लेकिन दोनों का मिलना जारी था। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि युवती के परिजन शव लेने नहीं गए। 
 
couple murder case friendly relationship in young man and woman family see photos
मर्डर के आरोपी। - फोटो : amar ujala
युवक के दोस्त ने दी पुलिस को सूचना
वारदात के वक्त युवक का दोस्त भी गया था। बीच-बचाव में युवती के परिजनों ने उसे भी पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, युवक के पिता की तहरीर पर युवती के पिता, ताऊ, भाई, व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती के पिता, ताऊ, भाई और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple murder case friendly relationship in young man and woman family see photos
मृतक सूफिया। - फोटो : amar ujala
युवक-युवती के परिवार में था दोस्ताना रिश्ता
पुलिस के मुताबिक, युवक के पिता और युवती के ताऊ गहरे दोस्त थे। दोनों परिवारों में घरेलू रिश्ते थे। युवती का ताऊ युवक के पिता से दोस्ताना रिश्ता रखता था। करीब एक साल पहले युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध हो गया। जब जानकारी हुई तो युवती के पिता और ताऊ ने मना किया। 
 
विज्ञापन
couple murder case friendly relationship in young man and woman family see photos
डबल मर्डर में गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
कुछ दिनों तक दोनों अलग रहे, लेकिन फिर मिलने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार दोपहर युवक के घर की तरफ जाते युवती को उसके भाई ने पीटा भी था। यही बात बताने के लिए उसने देर रात कॉल कर युवक को बुलाया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed