फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड: साहब! हां हमने ही दोनों को मारा...,क्या करते इज्जत नीलाम हो रही थी

Mon, 06 Apr 2020 01:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
couple murder case accused confessed to their crime in police station
डबल मर्डर में गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के सआदतगंज के मंसूरनगर में शनिवार देर रात को युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल मोहम्मद अब्दुल मलिक (34) व सूफिया (20) को लाठी-डंडे से पीटकर व ईंट से कूंचकर मार डाला। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। वहीं, पुलिस ने तड़के युवती के पिता व ताऊ समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। 
couple murder case accused confessed to their crime in police station
मृतक मोहम्मद अब्दुल मलिक - फोटो : amar ujala
जबकि एक फरार है। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। युवती के परिजन दोनों को रोक चुके थे। लेकिन दोनों का मिलना जारी था। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि युवती के परिजन शव लेने नहीं गए। 
 
couple murder case accused confessed to their crime in police station
मृतक सूफिया। - फोटो : amar ujala
थाने में कहा... हमने मारा क्या करते...
गिरफ्त में आए चारों हत्या आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। युवती के पिता और ताऊ ने कहा कि साहब हां हमने ही दोनों को मारा...। क्या करते मोहल्ले में हमारी इज्जत नीलाम हो रही थी। लोग ताने दे रहे थे। दोनों को कई बार मना किया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple murder case accused confessed to their crime in police station
मर्डर के आरोपी। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने कानून का सहारा लेने की बात कही। इस पर पिता ने कहा कि साहब पुलिस क्या करती। लड़की ही जब उसके पक्ष में खड़ी थी। रोते हुए पिता ने कहा कि युवती का निकाह भी कर दिया था, लेकिन उसे मंजूर नहीं था। इसे लेकर कुछ दिनों से घर में काफी हंगामा कर रही थी।
 
विज्ञापन
couple murder case accused confessed to their crime in police station
मर्डर के आरोपी। - फोटो : amar ujala
बाइक व आला कत्ल बरामद
एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल तीन आला कत्ल डंडे, खून से सनी ईंट, युवक की बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह यादव, एसआई राजेश सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, ओमकारनाथ यादव, ओमपाल सिंह, महिला कांस्टेबल मोनिका यादव, सावित्री, कांस्टेबल अवनीश कुमार, देवेश कुमार व राहुल वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed