Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरसः योगी सरकार किन लोगों को देगी एक-एक हजार रुपये, यहां पढ़ें

Sat, 21 Mar 2020 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india Uttar Pradesh CM Yogi adityanath announce 1000 rupees daily wage labourer construction labour
Coronavirus - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना से बचाव और उससे लड़ाई के साथ ही उन लोगों का भी ध्यान रख रही है जिन्हें इस वायरस के चलते अपना रोजगार पूरी तरह से बंद करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उन लोगों की कमाई पर पड़ रहा है। ऐसे ही लोगों की परेशानी को देखते हुए योगी सरकार ने फैसला लिया है कि वह प्रदेश के 35 लाख दिहाड़ी मजदूरों को व अन्य लोगों को एक-एक हजार रुपये भत्ता देगी। हमारी इस स्टोरी में जानिए कौन हैं वो लोग जिन्हें प्रदेश सरकार देगी 1000 रुपये भत्ता। इसके साथ ही अन्य श्रेणियों के लोगों को भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जानिए हर जानकारी...

Trending Videos
Coronavirus in india Uttar Pradesh CM Yogi adityanath announce 1000 rupees daily wage labourer construction labour
डेमो - फोटो : डेमो

ठेले, खोमचे वाले 15 लाख लोगों को 1000 रुपये देने की घोषणा सीएम योगी ने की है। योगी आदित्यनाथ ने 20 लाख 37 हजार श्रमिकों को भी उनके बैंक खातों में 1000 रूपए ट्रांसफर करने की बात कही है। हालांकि ये जो कुल 35 लाख 37 हजार लोग हैं वो उन लोगों में शामिल हैं श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। ऐसे में जो लोग यूपी सरकार के श्रम विभाग में पंजीकृत नहीं हैं उनके लिए एक अलग नियम है, जिसे जानने के लिए अगली स्लाइड पढ़ें। 

Coronavirus in india Uttar Pradesh CM Yogi adityanath announce 1000 rupees daily wage labourer construction labour
labour pti - फोटो : PTI

यूपी सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों के भरण पोषण के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशें मानते हुए यह घोषणाएं की हैं। जो लोग इसमें कवर नहीं होते ऐसे लोगों को एक कमेटी चिन्हित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india Uttar Pradesh CM Yogi adityanath announce 1000 rupees daily wage labourer construction labour
Coronavirus - फोटो : पीटीआई

यह कमेटी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे लोगों को चिन्हित कर डीएम को रिपोर्ट देगी। इसके बाद उन्हें भी 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
Coronavirus in india Uttar Pradesh CM Yogi adityanath announce 1000 rupees daily wage labourer construction labour
Coronavirus - फोटो : पीटीआई

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मजदूरों, गरीबों के लिए तत्काल खाद्यान्न मुहैया कराए जाने का भी एलान मुख्यमंत्री ने किया है। मॉल्स आदि में काम करने वाले प्रबंधन को 1 करोड़ 65 लाख रुपये और 31 हजार मनरेगा परिवारों को एक महीने का खाद्यान्न निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जो भी परिवार किन्हीं वजहों से सूची में छूटे हैं, डीएम उनको तत्काल एक हजार रुपये दिलाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed