लखनऊ शहर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया। 115 नए मरीज मिले तो एक की मौत हो गई। सबसे अधिक 17 मरीज आलमबाग स्थित रेलवे थर्मिट प्लांट में मिले। इसके बाद यूनिट को बंद करवाकर सैनिटाइजेशन करवाया गया। उधर, कोरोना को मात देने वालों की तादाद घटकर महज 22 रह गई तो एक्टिव केस बढ़कर 550 हो गए। वहीं, संक्रमितों के लगातार बढ़ने के बावजूद लोग कोई एहतियात नहीं बरत रहे हैं और बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं।
भीड़ भरे बाजार में ऐसे ही घूम रहे लोग, न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग, एक दिन में 100 मरीजों का आकड़ा पार, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में भर्ती ठाकुरगंज निवासी को हालत में सुधार न होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, इंदिरानगर में 10, गोमतीनगर में 11, हजरतगंज में पांच, तालकटोरा में 10, महानगर में छह, हसनगंज और जानकीपुरम में पांच-पांच मरीजों के साथ अन्य जगहों पर भी संक्रमित मिले। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम ने 7,204 लोगों के सैंपल लिए थे।
मार्च में बढ़ रहा ग्राफ
एक मार्च को कोरोना के 15 मरीज मिले थे। पांच को यह संख्या सात थी, लेकिन 10 मार्च से शुरू हुई इसमें बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते साल 10 जुलाई को एक दिन में 140 मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार मरीज बढ़ते गए। 18 सितंबर को आंकड़ा 1244 तक पहुंच गया। फिर 16 जनवरी को 127 मरीज मिले थे। 17 जनवरी को 92 मरीज मिलने के बाद आंकड़ा कम हुआ था।
11 को अस्पताल में कराया शिफ्ट
कोविड प्रोटोकॉल के तहत 25 मरीजों को हॉस्पिटल आवंटन हुआ। देर शाम तक 11 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बचे रोगियों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध कर एंबुलेंस लौटा दी।
मार्च में लिए गए सैंपल व मरीज
दिनांक -- सैंपल -- मरीज
5 -- 6145 -- 7
6 -- 5142 -- 8
7 -- 4588 -- 9
8 -- 4098 -- 16
9 -- 4385 -- 17
10 -- 4876 -- 21
11 -- 4878 -- 17
12 -- 3549 -- 25
13 -- 4590 -- 28
14 -- 5696 -- 19
15 -- 4982 -- 35
16 -- 5974 -- 44
17 -- 6636 -- 54
18 -- 7229 -- 77
19 -- 6870 -- 90
20 -- 7204 -- 115