फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां देखिए Video: नप गए ‘तमंचे पे डिस्को’ देखने वाले दरोगा साहब

Fri, 08 Jul 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमरउजाला, सीतापुर Updated Fri, 08 Jul 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
cop suspended in sitapur after dance video going viral

सीतापुर में एक तिलक समारोह के दौरान वहां मौजूद दरोगा साहब नाच-गाना देखने में व्यस्त थे उसी वक्त उनके सामने हर्ष फायरिंग होती रही। दरोगा की लापरवाही का ये वीडियो जब वायरल हुआ तो मामला आईजी ए सतीश गणेश तक पहुंचा। आईजी ने तुरंत एक्शन लेते हुए दरोगा को सस्पेंड  कर दिया और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं हर्ष फायर‌िंग के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

cop suspended in sitapur after dance video going viral

मला रामपुर कलां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव का है। यहां राम नरेश भार्गव के पुत्र प्रद्युम्न का विवाह रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम कबरा से तय हुआ है। गुरुवार को तिलक था, जिसमें रामनरेश ने अपने गांव में समारोह आयोजित किया गया था। मनोरंजन के लिए नाच गाने का इंतजाम भी किया गया था। इसी समारोह में क्षेत्र के उपनिरीक्षक सीताराम स्वर्णकार भी शामिल हुए।

cop suspended in sitapur after dance video going viral

तिलक समारोह के वीआईपी गेस्ट दरोगा साहब की कुर्सी स्टेज के पास ही डाली गई थी। कार्यक्रम में नर्तकियों का डांस चल रहा था इसी बीच कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। ये लोग दरोगा की कुर्सी के ठीक सामने बैठे थे। करीब एक घंटे तक 60 से 70 राउंड फायर किए गए। दरोगा साहब सबकुछ देखकर भी अंजान बने नाच गाने का मजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
cop suspended in sitapur after dance video going viral

मौके पर मौजूद किसी ने ये वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही मामला आईजी सतीश गणेश के संज्ञान में पहुंच गया। आईजी ने इस मामले में मौके पर मौजूद दारोगा सीताराम स्वर्णकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जबकि पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
cop suspended in sitapur after dance video going viral

आई जी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई। रामपुर कलां थाने में तैनात उपनिरीक्षक आरबी सिंह ने इस मामले में भगवंतपुर निवासी रामनरेश भार्गव, उसके पूत्र सानू, तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राही धोंधी निवासी भोलू सिंह आदि पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed