फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के दांत उखड़ जाएं तो फेंके नहीं, इस अस्पताल में लेकर जाएं तो दोबारा लग जाएंगे

Sun, 17 Dec 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
children's teeth can be implant again
डेमो - फोटो : demo
अगर किसी बच्चे के दांत हादसे में जड़ से उखड़ जाएं तो घबराने की जरूरत नहीं है। समय रहते ही बच्चे को केजीएमयू ले आएं तो वह दांत दोबारा लगाया जा सकेगा। जी हां, सही पढ़ा आपने। आपको बस बच्चे के उखड़े दांत सुरक्षित रखने हैं।
children's teeth can be implant again
डेमो - फोटो : demo
ये कहना है केजीएमयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेनटिस्ट्री के प्रो. राकेश कुमार चक ने दी। वह शनिवार को विभाग के गोल्डन जुबली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर थे।
children's teeth can be implant again
डेमो - फोटो : demo
प्रो. राकेश कुमार चक ने बताया कि जब बच्चे का खेलते समय या दुर्घटना में दांत जड़ से टूट जाता है तो ऐसे बच्चों के अभिभावक समय रहते विभाग पहुंच जाएं तो उसी निकले हुए दांत को दोबारा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी बीमारी या अथवा कैविटी के कारण दांत खराब हो रहे हो तो उसे भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
children's teeth can be implant again
डेमो - फोटो : demo
उन्होंने बताया कि विभाग इस बात पर ज्यादा जोर दे रहा कि किसी भी प्रकार से बच्चों के दांत बचाए जा सकें। उनमें इप्लांट न लगाना पड़े। डॉ. राकेश कुमार चक ने बताया कि अभी केजीएमयू में स्टेम सेल से दांत उगाने की प्रक्रिया पर शोध हो रहा है। आने वाले समय में जिन बच्चों में दांत किसी बीमारी अथवा दुर्घटना में चले गए होंगे, उनमें भी स्टेम सेल के माध्यम से प्राकृतिक तरीके से दांत उगाए जा सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed