{"_id":"62b14a6d8dad577579518d08","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-performed-yoga-in-rajbhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"yoga day: मुख्यमंत्री योगी ने सहजता से किए मुश्किल आसन, बोले- 200 से ज्यादा देश हमारी ऋषि परंपरा के प्रति हो रहे कृतज्ञ, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
yoga day: मुख्यमंत्री योगी ने सहजता से किए मुश्किल आसन, बोले- 200 से ज्यादा देश हमारी ऋषि परंपरा के प्रति हो रहे कृतज्ञ, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी में 75,000 स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर 40 जिलों में मंत्री और 32 जिलों में नोडल अधिकारियों ने लोगों के साथ योग किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योग के अलग-अलग आसन बड़ी सहजता के साथ किए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है। योग हमें अनुशासन में बांधकर, निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। योग एक छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर हम सभी को ले जाने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इन योगाभ्यास कार्यक्रमों से राज्य के 05 करोड़ से अधिक लोगों ने जुड़कर योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। आज 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 200 से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे होंगे।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आध्यात्मिक उत्कर्ष, आत्मिक शांति और आरोग्यता के प्रदाता 'योग' से पूरी मानवता को जोड़ना ही 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि तन और मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम 'योग' आज 'विश्व निधि' बन चुका है। आइए, सभी लोग 'योग करें, निरोग रहें!'
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
आठवें योग दिवस की थीम 'मानवता के लिए योग' रखी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।