रेलवे प्रशासन ने शताब्दी, दूरंतो व राजधानी एक्सप्रेस में कैटरिंग का जो नया शुल्क लागू किया है वह तय की गई नई दरों से कहीं ज्यादा है। शताब्दी में एग्जीक्यूटिव क्लास का नया कैटरिंग शुल्क 245 रुपये होना था, लेकिन 385 रुपये लागू किया है। रेलवे की इस लूट से यात्री परेशान हैं। उनका कहना है कि इसकी रेलमंत्री से शिकायत की जाएगी।
रेलवे की लूट से यात्री परेशान : 60 रुपये तक बढ़ना था रेलवे का कैटरिंग शुल्क, 200 रुपये तक बढ़ा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शताब्दी की चेयरकार में कैटरिंग 165 रुपये की थी। इसे बढ़ाकर 185 रुपये तथा एग्जीक्यूटिव क्लास में 185 से बढ़ाकर 245 रुपये करना था। इन नई दरों को अप्रैल, 2020 से लागू करना था, लेकिन कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। कोरोना के बाद ट्रेनें शुरू हुईं तो हाल ही में कैटरिंग भी शुरू की गई, लेकिन इसकी दरें नए सिरे से तय शुल्क से भी ज्यादा कर दी गई हैं।
695 के टिकट पर 275 का खाना
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने कहा कि यह खुली लूट है। इसका विरोध रेलमंत्री से करेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार का बेस फेयर 695 रुपये है, इस पर 275 रुपये कैटरिंग चार्ज है, जोकि बेस फेयर का 40 प्रतिशत है।
इसके अलावा डायनमिक चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज, रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी आदि मिलाकर टिकट 1,390 रुपये का पड़ रहा है। ऐसे ही एग्जीक्यूटिव क्लास का बेस फेयर 1550 रुपये तथा कैटरिंग 385 रुपये सहित टिकट 2155 रुपये का हो गया है।
शताब्दी में कैटरिंग का नया शुल्क (रुपये में)
क्लास - पुरानी दर - नई तय दर - लागू किया
चेयरकार - 165 - 185 - 275
एग्जीक्यूटिव - 185 - 245 - 385