फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप कार खरीदना चाहते हैं तो रुपये ही नहीं अब इसकी भी करनी पड़ेगी व्यवस्था

Fri, 06 Jul 2018 04:34 PM IST
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jul 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Car will be registered only after parking in the survey
सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : amarujala
आपके घर में पार्किंग की जगह नहीं है तो भविष्य में कार नहीं खरीद पाएंगे। कार खरीदने से पहले परिवहन विभाग को घर में इसे खड़ी करने की जगह दिखानी होगी। विभाग के सर्वे में पार्किंग पाए जाने पर ही कार का पंजीकरण हो सकेगा। यह नई व्यवस्था केंद्र के परिवहन मंत्रालय की ओर से मोटर वाहन एक्ट में संशोधन के बाद लागू होगी। इस सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परिवहन विभाग को आदेश दिए हैं।
Car will be registered only after parking in the survey
सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : amarujala
इसमें कहा गया कि सड़कों पर बढ़ते वाहन एवं अतिक्रमण के कारण जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर लोगों ने कार तो खरीद ली, लेकिन उनके घर में इन्हें खड़ी करने की जगह नहीं है। ये कारें रिहायशी इलाकों की सड़कों पर खड़ी होती हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। परिवहन विभाग इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई नियम बनाए, जिससे वे लोग कार न खरीदे जिनके पास इन्हें खड़ी करने की पार्किंग नहीं है।
Car will be registered only after parking in the survey
सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : amarujala
परिवहन का नया नियम बनाने एवं एक्ट में संशोधन करने का अधिकार केंद्र के परिवहन मंत्रालय को है। परिवहन विभाग ने इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया है। केंद्र सरकार का परिवहन मंत्रालय जब यूपी परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर मोटर वाहन एक्ट में संशोधन कर देगा तो नई व्यवस्था के तहत संभागीय परिवहन अधिकारी कार का पंजीकरण करने से पहले खरीदार के घर का सर्वे करेगा। इस दौरान खरीदार के घर पार्किंग नहीं पाई गई तो उसे कार खरीदने की अनुमति नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car will be registered only after parking in the survey
सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : amarujala
20 दिन में बिकते हैं 9999 वाहन
लखनऊ में 20 दिन में 9999 वाहन बिक जाते हैं। यानी वाहन की एक सीरीज खत्म हो जाती, जिसमें 9999 नंबर होते हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि सालाना सड़क पर 1.75 से 1.80 लाख नए वाहन उतरते हैं। इसमें सर्वाधिक बाइक-स्कूटी और फिर कारें होती हैं। इन कारों के चलते चौड़ी सड़कें साल भर में सिकुड़ जाती हैं। सड़कों पर सुबह से रात तक जाम की स्थिति रहती है। 
विज्ञापन
Car will be registered only after parking in the survey
सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : amarujala
तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
परिवहन विभाग के आयुक्त पी. गुरु प्रसाद ने न्यायालय के आदेश पर मोटर वाहन एक्ट में संशोधन करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसके अध्यक्ष डिप्टी कमिश्नर (प्रवर्तन) वीके सिंह और डिप्टी कमिश्नर अरविंद कुमार पांडेय एवं एडिशनल कमिश्नर गंगाफल सदस्य हैं। कमेटी केंद्र के परिवहन मंत्रालय को भेजे जाने वाले प्रस्ताव को तैयार कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed