{"_id":"5fc232df8ebc3e5be028d6b0","slug":"car-collided-with-the-bike-two-injured-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसाः कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक में लगी आग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसाः कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक में लगी आग, तस्वीरें
Sat, 28 Nov 2020 04:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार को भीषण हादसा हुआ। एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मार कार चालक फरार हो गया। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई।
Trending Videos
- फोटो : अमर उजाला
पास से गुज़र रहे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन इन्दिरा नगर से फायर सब-इंस्पेक्टर शेर अली खान दमकल के साथ मौके पर पहुंचे ।
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचते ही फायर सब इंस्पेक्टर ने बाइक चालक विनोद सिंह और पीछे बैठी युवती को बचाया और आग बुझाई। बाइक चला रहे युवक का नाम विनोद सिंह (42) निवासी इंदोराबाद गांव बक्शी का तालाब है। विनोद नगर पंचायत महोनाबाद में बाबू के पद पर हैं। वह अपनी साली अंशिका सिंह (23) के साथ सुल्तानपुर जा रहे थे। दिसंबर में अंशिका की शादी है जिसकी वजह से अंशिका सुल्तानपुर जा रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कार की टक्कर से और आग लगने से विनोद और अंशिका को गंभीर चोटें आई हैं और आग से झुलस भी गए हैं। बाइक में आग लगने से अंशिका के सारे कपड़े और 50,000 रुपये जल गए। साथ ही साथ अपाचे मोटरसाइकिल भी जल कर राख हो गई लेकिन फ़ायर विभाग से सब-इंस्पेक्टर शेर अली खान और उनकी टीम ने अपना फर्ज निभाते हुए पहले उनकी जान बचाई फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया ।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
फायर स्टेशन इन्दिरा नगर से फायर सब-इंस्पेक्टर शेर अली खान , कॉन्स्टेबल इरशाद अहमद , रवि मनीष चौधरी , ड्राइवर उमाशंकर विश्वकर्मा ने अपना फर्ज जांबाजी से पूरा कर विनोद और अंशिका की जान बचाई ।