Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP members listened to 'Mann Ki Baat' at polling booths; public representatives and office-bearers were present.

Lucknow News: बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी मन की बात, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

Mon, 30 Nov 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP members listened to 'Mann Ki Baat' at polling booths; public representatives and office-bearers were present.
कैंट में मन की बात सुनते ब्रजेश पाठक व अन्य भाजपाई।
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से रविवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों और बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, महापौर, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड स्थित पार्षद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, पार्षद रिचा मिश्रा, आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल और बूथ अध्यक्ष शंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंट मंडल-3 के बूथ संख्या 228 पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। उनके साथ महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, आशीष हितैषी और बूथ अध्यक्ष ललित धूरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 409 पर विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, पार्षद अरुण कुमार राय और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम सुना। वहीं, डालीगंज के निरालानगर स्थित बूथ संख्या 168 पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी, विधायक डॉ. नीरज बोरा और महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल शामिल हुए।

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड के बूथ संख्या 199 पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। यहां महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह, मंडल प्रभारी राम शरण सिंह और मणिकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. महिमा सिंह राठौर, संज्ञा शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया और संदीप पाठक सहित कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सामूहिक श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed