फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैजाबाद : खड़े ट्रक में जा घुसी कार, दो युवकों की मौत, गाड़ी में मिली ये चीज देख उड़ गए पुलिस के होश

Thu, 08 Mar 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
car collapsed with truck, two dead
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

फैजाबाद कैंट थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को एसयूवी में लदी अंग्रेजी शराब की कई बोतलें मिलीं। हादसे में बोतलें टूटकर सड़क पर बिखर गई थीं।

car collapsed with truck, two dead
एक्सीडेंट - फोटो : amarujala

ये शराब हरियाणा मेड है, जो यूपी में प्रतिबंधित है। इससे आशंका है कि ये शराब अवैध रूप से लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे।

car collapsed with truck, two dead
शराब की बोतलें - फोटो : amarujala

जानकारी के अनुसार बुधवार भोर करीब चार बजे लखनऊ नंबर की एक एसयूवी औद्योगिक नगर एरिया के एक ढाबे के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एसयूवी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखी अंग्रेजी शराब रायल स्टैग की बोतलें चकनाचूर होकर सड़क पर बिखर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
car collapsed with truck, two dead
शराब की बोतलें - फोटो : amarujala

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय धर्मपाल व कृष्णकुमार निवासी गोहाना सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। औद्योगिक नगर चौकी इंचार्ज तनवीर हैदर के अनुसार मृतकों के पास मिले मोबाइल नंबर के पर परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
car collapsed with truck, two dead
एक्सीडेंट के चलते घंटों जाम - फोटो : amarujala

कहीं अवैध शराब कारोबारी तो नहीं थे मृतक ?
एसयूवी में भारी मात्रा में हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलने से आशंका जताई जा रही है कि मृतक अवैध शराब के कारोबारी हो सकते हैं। यूपी के शराब की अपेक्षा हरियाणा मेड शराब की कीमतें काफी कम होती है, इसके कारण हरियाणा की शराब को अवैध रूप से यूपी-बिहार में बेचने के लिए भेजा जाता है। फैजाबाद में पूर्व में कई बार हरियाणा की शराब की भारी खेप पकड़ी जा चुकी है। वहीं, एसयूवी पर लखनऊ का नंबर लगा हुआ था। साथ ही वाहन के अंदर एक नंबर प्लेट थी जिसमें बिहार का नंबर था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं शराब को बिहार तो नहीं पहुंचाया जा रहा था। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया का कहना है कि शराब के अवैध होने में कोई शक नहीं है। ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक शराब की बोतलें लेकर कहां जा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed