{"_id":"627a8c3bb174521f655ceef9","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-second-day-of-amethi-visit-in-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बनीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी: बच्चों से पूछा सवाल और जवाब देने पर इस तरह बढ़ाया उत्साह, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बनीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी: बच्चों से पूछा सवाल और जवाब देने पर इस तरह बढ़ाया उत्साह, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और अमेठी की जनता की शिकायतें सुनीं। मंगलवार को उन्होंने बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओदारी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसामान्य की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
जयपुरिया स्कूल का उद्घाटन करने जा रहीं स्मृति मनीपुर से मुड़ते ही संचालित प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रुक गईं। यहां स्मृति बच्चों के एक क्लास में पहुंचीं और उन्हें पढ़ाने लग गईं। शिक्षक व बच्चे भी केंद्रीय मंत्री को अपने बीच में पाकर खुश नजर आए।
स्मृति ईरानी ने बच्चों को कुछ हिंदी वर्णमाला के कुछ अक्षरों के मतलब बताए और फिर बच्चों से भी सवाल किए। बच्चे उनसे पढ़कर उत्साहित नजर आए।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान उन्होंने बच्चों से पूछा कि कोई बच्चा बताए म से क्या होता है। एक बच्चे ने कहा मां। यह सुनते ही स्मृति खुश हो गईं। स्मृति उसके पास पहुंचीं और हाथ मिलाया।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री ने इस तरह बच्चे को दुलारा और उसका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दुर्गन भवानी धाम स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद स्मृति ने स्कूल परिसर में ही छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट व स्वामित्व योजना के चयनित लोगों को घरौनी वितरित करने के साथ ही स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से बात की। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
5 of 7
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह करीब 11:30 बजे दुर्गन भवानी धाम स्थित नव निर्मित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल पहुंचीं। यहां स्मृति ने स्कूल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। भवन मेें प्रवेश करते ही स्मृति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। (स्मृति ईरानी ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।