फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   businessman died in policeman custody in amethi

26 लाख की लूट मामला: हिरासत में मौत मामले में अमेठी पुलिस के खिलाफ केस दर्ज, होगी जांच

Tue, 29 Oct 2019 11:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 29 Oct 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
businessman died in policeman custody in amethi
कारोबारी की मौत से परिजनों का हाल बेहाल - फोटो : amar ujala

अमेठी के पीपरपुर क्षेत्र में पिछले दिनों यूको बैंक के मैनेजर से दिनदहाड़े हुई 26 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक व्यवसायी को उसके बेटों के सामने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इससे भड़के परिवारीजन व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


घंटों हंगामे के बाद नगर कोतवाली में मृत व्यवसायी सत्य प्रकाश शुक्ल (52) के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर पीपरपुर थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। डीएम अमेठी प्रशांत शर्मा ने देर शाम मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यूको बैंक भादर के मैनेजर मुनीश व कैशियर अंशू से बीते 5 अक्तूबर को परसोइया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने 26 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पीपरपुर थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के बिराहिनपुर गांव के ऑटो पार्ट्स व्यवसायी सत्य प्रकाश शुक्ल (52) के घर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर घर से सत्य प्रकाश व उनके बेटे राहुल व साहिल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहां पुलिस ने सत्य प्रकाश को इतना टॉर्चर किया कि उनकी हालत बिगड़ गई। तब पुलिस सत्य प्रकाश को लेकर सीएचसी भादर पहुंची, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंची, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमित सिंह ने सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। बेटे राहुल ने वहीं से घरवालों की सूचना दी।

परिवार ने कहा- पुलिस ने टॉर्चर के बाद जहर खिलाया

businessman died in policeman custody in amethi

जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर में उत्पात मचाया। फिर थाने में सत्य प्रकाश को टॉर्चर करने के बाद जहर खिला दिया। लोगों ने अस्पताल में ही हंगामा किया। मौके पर पहुंचीं सुल्तानपुर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने लोगों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमॉर्टम में जहर की पुष्टि
पुलिस अभिरक्षा में हुई व्यवसायी की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीन चिकित्सकों के पैनल में चिकित्सक सीएल रस्तोगी, डॉ. विष्णु प्रसाद और डॉ. राजेश मिश्रा शामिल थे। पोस्टमॉर्टम में सत्य प्रकाश शुक्ल के खाने की थैली में जहर पाया गया है। उन्होंने बताया कि व्यवसायी की मौत जहर से हुई है। पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही फोटोग्राफी भी कराई गई है।

एसपी ने कहा- हिरासत में मौत नहीं

businessman died in policeman custody in amethi

एसपी अमेठी डॉ. ख्याति गर्ग ने पीपरपुर थाने में हुई सत्य प्रकाश की मौत को पुलिस हिरासत में मानने से इंकार कर दिया। एपी ने कहा कि पुलिस के बुलाने पर सत्य प्रकाश अपने दोनों बेटों के साथ आया था। थाने में उससे पूछताछ शुरू होती इसके पहले ही उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह इन्हौना चौकी में हुई मामले में भी जांच प्रक्रियाधीन है।

दो माह के भीतर पुलिस हिरासत में दूसरी मौत
भादर के यूको बैंक मैनेजर से हुई 26 लाख की लूट में मुखबिरी करने के आरोपी की मंगलवार सुबह पुलिस कस्टडी में हुई मौत जिले में पहला मामला नहीं है। इसके पहले करीब दो माह पहले जिले के शिवरतनगंज थाने की इन्हौना चौकी में ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है।

इसके पहले 25 अगस्त को शिवरतनगंज थाने की इन्हौना चौकी में भी कथित तौर पर चोरी के आरोपी रामऔतार निवासी भिखारीपुर मजरे पन्हौना की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। सत्य प्रकाश के परिवारीजनों की तरह राम औतार के परिवारीजनों ने भी पुलिस की प्रताड़ना को मौत का कारण बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed