{"_id":"583aa8e64f1c1bfa3d087fa1","slug":"bus-pickup-accident-near-gonda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिकअप से टकराई उर्स से लौट रही टूरिस्ट बस, 21 लोग घायल: तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से टकराई उर्स से लौट रही टूरिस्ट बस, 21 लोग घायल: तस्वीरें
Sun, 27 Nov 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sun, 27 Nov 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
पिकअप हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोंडा के परसपुर कस्बे से जायरीन जियारत के लिए बरेली में चल रहे आला हजरत के उर्स में शामिल होने गए थे। वहां पर जियारत कर लौटते समय भोर में जायरीन से भरी बस सुबह पांच बजे के आसपास कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा के लालपुर शिवपुर के निकट पिकप से टकरा गई। दुघर्टना में दोनों वाहनों के 21 लोग घायल हुए हैं।
2 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाकर भर्ती कराया है। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना कर दिया गया।
3 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के परसपुर कस्बा निवासी ५५ लोग चार दिन पूर्व टूरिस्ट बस यूपी 14 एम 5865 से जियारत करने बरेली शरीफ के लिए निकले थे। बरेली के आला हजरत के उर्स में जियारत करने के बाद शनिवार शाम को सभी जायरीन बस से परसपुर घर के लिए रवाना हुए। जायरीन से भरी बस जब लखीमपुर होते हुए रविवार को भोर में पांच बजे के आसपास कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा पुलिस चौकी के लालपुर शिवपुर मोड़ के पास जब पहुंची तो घना कोहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से मुर्गे से लदी पिकप आ गई। दोनो वाहनों की आमने सामने टक्कर हुई। इस दौरान पिकप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि जायरीन से भरी बस पलट गई। चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर मटेरा चौराहा और लालपुर शिवपुर गांव के लोग दौड़े। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
5 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा, सीओ अजय भदौरिया, चौकी इंचार्ज विजय राज सिंह भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। हादसे में बस में सवार 21 लोग घायल हुए हैं। उपचार के दौरान तीन घायलों की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।