फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइवर-कंडक्टर ने यात्री को रॉड से पीटकर किया अधमरा, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा बेहोश

Fri, 12 Jul 2019 03:01 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Jul 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
bus driver and conductor attacked on a passenger with rod in lucknow
घायल यात्री - फोटो : amar ujala

परिवहन निगम के ड्राइवर एवं कंडक्टर ने बृहस्पतिवार को पांच रुपये किराया न देने पर यात्री को लोहे की राड से पीटकर अधमरा कर दिया। यात्री के खून से लथपथ होने पर राहगीरों ने हस्तक्षेप किया तो ड्राइवर व कंडक्टर बस वहां से हटे। लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस ने पहुंचकर बेहोशी की हालत में यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया।

bus driver and conductor attacked on a passenger with rod in lucknow
सड़क पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

लखनऊ उपनगरीय डिपो की बस (यूपी 33 टी 8640) लखनऊ-कानपुर-गोंडा के बीच चलती है। बृहस्पतिवार को यह बस लखनऊ से चलकर गोंडा जा रही थी। इसमें एक यात्री से कंडक्टर अनुज कुमार पांडेय का किराये को लेकर विवाद हो गया। इस पर कंडक्टर ने यात्री को लोहिया पथ के पास बस से उतार दिया तो वह ईंट लेकर लेकर दौड़ा। यह देख कंडक्टर व ड्राइवर राकेश कुमार मौर्य बस से उतरे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।

bus driver and conductor attacked on a passenger with rod in lucknow
सड़क पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

हमले में सिर फट जाने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। इस बाबत डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने कहा कि ड्राइवर कंडक्टर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होने की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bus driver and conductor attacked on a passenger with rod in lucknow
सड़क पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

आधे घंटे तक सड़क पर बेहोश पड़ा रहा
राहगीरों के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच एंबुलेंस तो पहुंच गई थी, लेकिन चालक बिना पुलिसकर्मियों के घायल को इलाज के लिए ले जाने को तैयार नहीं हुआ। इंस्पेक्टर हजरतगंज राधा रमण सिंह के पहुंचने पर एंबुलेंस चालक घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन
bus driver and conductor attacked on a passenger with rod in lucknow
घायल यात्री - फोटो : amar ujala
चौकी में हुआ समझौता  
प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह के मुताबिक घायल के इलाज के दौरान पुलिस ने चालक व परिचालक को पकड़े रखा था। जब घायल को होश आया तो दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद चालक व परिचालक को छोड़ दिया गया और वह बस लेकर चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed