लखनऊ के लोहिया चौराहे पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाराबंकी से लखनऊ आ रही रोडवेज बस धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही हड़कंप मच गया।
2 of 5
धू-धू कर जलने लगी बस
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, चालक धर्मेंद्र ने बताया बस लोहिया पार्क के पास पहुंची तो उसे इंजन के पास से आग लगने का अहसास हुआ।
3 of 5
धू-धू कर जलने लगी बस
- फोटो : amar ujala
आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इस पर तत्काल बस रोक दी।
4 of 5
धू-धू कर जलने लगी बस
- फोटो : amar ujala
साथ ही सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस बीच कुछ लोग हड़बड़ाहट में बस के पीछे का शीशा तोड़ नीचे कूद गए।
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, बस में हादसे के वक्त 13 सवारियां थी। सभी सुरक्षित हैं। आग बुझाने में 20 मिनट का समय लगा।