लखनऊ में अभी भी बंधक ये अंग्रेज शासक
भारत से अंग्रेज चले गए लेकिन कुछ अंग्रेज शासक आज भी लखनऊ में बंधक बने हुए हैं। इनको आजाद कौन कराएगा। देखें इन शासकों की तस्वीरें...
लखनऊ में अभी भी बंधक ये अंग्रेज शासक
भारी भरकम सिंहासन पर बैठी लंदन की क्वीन विक्टोरिया। रौबीले चेहरे वाले जॉर्ज पंचम और उनके साथ तमाम विदेशी शासक। अंग्रेज शासकों की धातु, पत्थर से बनी ऐसी ही तमाम बेशकीमती और दुर्लभ प्रतिमाएं लंबे समय से आजादी का इंतजार कर रही है।
लखनऊ में अभी भी बंधक ये अंग्रेज शासक
यह मामला लखनऊ के एक संग्राहलय का है। इन प्रतिमाओं को एंट्री गेट पर डिस्प्ले किया जाना था लेकिन अभी तक ये बंधक ही बने हुए हैं।
लखनऊ में अभी भी बंधक ये अंग्रेज शासक
योजना के मुताबिक संग्रहालय में बनी विदेशी शासकों की वीथिका, जहां दर्शक अमूमन नहीं पहुंच पाते है की प्रतिमाएं एंट्री गेट पर डिस्प्ले करने की योजना थी, लेकिन बजट की लेटलतीफी के चलते योजना अभी अमलीजामा नहीं पहन सकी है।
लखनऊ में अभी भी बंधक ये अंग्रेज शासक
गौरतलब है कि संग्रहालय की विदेशी शासक वीथिका में दो दर्जन से अधिक धातु, पत्थर से बनी अंग्रेजी शासकों की विभिन्न मुद्राओं में प्रतिमाएं हैं, जिन्हें गैलरी से एंट्री गेट पर ओपेन एअर में डिस्प्ले करने की योजना संग्रहालय ने बनाई थी।