फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुख्तार अंसारी के खास प्रदीप के फ्लैट से मिला बम बनाने का सामान, बुलेटप्रूफ जैकेट-वायरलेस सेट देख पुलिस हैरान

Wed, 23 Sep 2020 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Bomb making material found from Mukhtar Ansari closers Pradeep Singh flat bulletproof jacket wireless set seeing Police shocked in lucknow see photos
मुख्तार अंसारी, प्रदीप सिंह के घर से वायरलेस, बाबू सिंह के आवास से मिले पिस्टल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी और माफियाओं पर पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी। पुलिस की 48 टीमों ने लखनऊ के वीआईपी और पॉश इलाकों से लेकर घनी आबादी वाली बस्तियों में छापे मारे और 11 कुख्यात बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच प्रतिबंधित वायरलेस सेट, बम बनाने की सामग्री, रेलवे के ठेकों से संबंधित दस्तावेज और रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। 

Bomb making material found from Mukhtar Ansari closers Pradeep Singh flat bulletproof jacket wireless set seeing Police shocked in lucknow see photos
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि लखनऊ में बाहुबली मुख्तार अंसारी, खूंखार खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब और शातिर बदमाश अन्नू त्रिपाठी के गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। 

Bomb making material found from Mukhtar Ansari closers Pradeep Singh flat bulletproof jacket wireless set seeing Police shocked in lucknow see photos
बाबू सिंह के आवास से मिली पिस्टल - फोटो : amar ujala
रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज बरामद
कैंट इलाके से सीरियल किलर भाइयों के गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया तो आलमबाग में मुख्तार के गुर्गे आसिफ खान के ठिकाने पर दबिश दी गई। यहीं पुलिस टीम ने कोलकाता में पकड़े गए रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया और उसके साथियों के घर पर भी छापा मारा। मौके से रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज मिले हैं, इन्हें जब्त कर लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bomb making material found from Mukhtar Ansari closers Pradeep Singh flat bulletproof jacket wireless set seeing Police shocked in lucknow see photos
मुख्तार के ड्राइवर के घर पर दबिश - फोटो : amar ujala
वजीरगंज में मुख्तार के लिए काम करने वाले शाहिद और कलीम के घर पर भी दबिश पड़ी। मगर दोनों नहीं मिले। आशियाना के शारदा नगर रजनीखंड में पुलिस ने मुख्तार के ड्राइवर गुड्डू शेख के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाना लाई है। गुड्डू के घर से कई रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Bomb making material found from Mukhtar Ansari closers Pradeep Singh flat bulletproof jacket wireless set seeing Police shocked in lucknow see photos
बाबू सिंह के घर से बरामद पिस्टलें - फोटो : amar ujala
सीरियल किलर भाइयों के साथी भी दबोचे गए
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम व सोहराब के साथी आकाश को भी पकड़ा है। इसके पास से बड़ी संख्या में थर्मोकोल के बड़े बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे मिले हैं। आकाश पहले खून की सप्लाई करता था। बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे उसके पास क्यों थे? इसकी जांच की जा रही है। सीरियल किलर भाइयों का ही साथी शहजादे कुरैशी भी गिरफ्तार किया गया है। उसने दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed