बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...
नवरात्रि के बाद भी यूपी में डांडिया नाइट सेलिब्रेट हो रही हैं। कानपुर में शनिवार को बॉलीवुड डांडिया नाइट आयोजित की गई। तस्वीरें...
बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...
कानपुर में एसोसिएशन फॉर सस्टेनेबल सोशल अवेयरनेस के तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइंस स्थित सहेली लॉन में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। नृत्यांगना वंदना देबराय के साथ महिलाओं ने डांडिया डांस किया।
बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...
इसके बाद हास्य कलाकार राजीव निगम ने चुटकुलों से लोगों को खूब हंसाया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, वाइस प्रेसीडेंट नीरज कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, अनीता शर्मा, तृप्ति शर्मा, मीनाक्षी शुक्ला, पवन जायसवाल मौजूद थे।
बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...
‘गरबे की रात आई, गरबे की रात’ गीत संग शुरू हुआ डांडिया रास शनिवार को कानपुराइट्स को झुमा गया। मौका था कानपुर क्लब और ‘अमर उजाला’ के डांडिया उत्सव का। कानपुर क्लब में आयोजित उत्सव में सिंगर तान्या गुप्ता और रविश पंडित के बॉलीवुड डांडिया स्पेशल तड़के ने कनपुरियों को खूब नचाया।
बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...
कभी डांडिया, कभी गरबा और कभी कनपुरिया मिजाज में नाचते लोगों ने फुल मस्ती की।इस उत्सव का शुभारंभ मां भवानी की आराधना से हुआ। क्लब के चेयरमैन प्रमित सक्सेना, सचिव अतुल अग्रवाल, शरद सिंघल, नितिन गुप्ता, रमन भल्ला, अमित अग्रवाल, राजप्रीत सिंह, एचके ओबरॉय और ग्रुप कैप्टन शरद श्रीवास्तव ने ‘अमर उजाला’ परिवार के साथ माता की आरती उतारी।