दूधिया रोशनी के बीच हवा से बातें करते घोड़े और उन्हें उत्साहित करते दर्शक। लखनऊ में रेसकोर्स के शौकीनों के लिए शुक्रवार का दिन खास बन गया। मौका था लखनऊ फंड कप नाम से हुई सीजन की एकमात्र रेस का, जिसमें ब्ल्यू बेरी चीज केक ने दिग्गजों को पछाड़ते हुए चैंपियन का ताज हासिल किया। एक हजार मीटर लंबी रेस में ड्रीम डील को दूसरा और क्लाउड डांसर को तीसरा स्थान मिला।
2 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
नवंबर से मार्च के बीच लखनऊ रेसकोर्स सीजन में भले ही एक भी रेस का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन शुक्रवार की रेस की चकाचौंध को देखकर नए सीजन में भरपूर आयोजन होने की आस बंध गई है। शुक्रवार को लखनऊ रेसकोर्स में चारों ओर लगी फ्लड लाइट की रोशनी में बड़ी तादात में शौकीन मुकाबला देखने पहुंचे।
3 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
प्लैग ऑफ होते ही सभी घोड़ों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। आज तक एक बार भी चैंपियन नहीं बने ब्लू बेरी ने अपनी तूफानी रफ्तार से सभी को चौंका दिया और शुरुआती बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए श्रेष्ठता साबित की।
4 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
इस घोड़े की कमान संभाल रहे मो. इस्लाम ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया और खिताबी जीत दर्ज की। उधर, देसी नस्ल वाली घुड़दौड़ में क्वीन रेशमा को पहला, खुला तारा को दूसरा और शिवराज को तीसरा स्थान मिला।
5 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala